देवव्रत सिंह साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र मे विभिन्न कार्यक्रमों मे लाखो के विकास कार्यो की घोषणा की
।
साल्हेवारा ;- खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक देवव्रत सिह वनांचल क्षेत्र मैं विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए सबसे पहले सोनु खान साल्हेवारा मे टी व्ही एस मोटरसाइकिल के शो रूम का उद्घाटन किया तत्पश्चात ग्राम पंचायत खादी मे अंबेडकर भवन के 250000 लाख रूपये की स्वीकृति से अहाता निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुये कार्यक्रम में सबसे पहले विधायक महोदय एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया स्वागत पश्चात अधिवक्ता व विधायक प्रतिनिधि हेमन्त वैष्णव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधायक महोदय चूनाव पुर्व कहे गये घोषणाओं को अमल मे लाते हुए ग्राम पंचायत खादी मे कबीर कुटी के लिए 200000 रुपये की लागत से अहाता निर्माण किया गया वही महार समाज के लिये भीमराव अंबेडकर भवन मे 250000 ढाई लाख का भुमिपुजन करने आये है विधायक महोदय ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में करीब 16 सौ पचास करोड रुपये के कार्य स्वीकृति करवाये है जिसमे रोड नर्मदा से साल्हेवारा एवं बडे बडे बांध एवं अन्य कार्य शामिल है ।
हरिभूमि पत्रकार व विधायक प्रतिनिधि छुईखदान,सज्जाक खान ने भी अपने उद्बबोधन मे कहा की चूनाव पूर्व ग्राम खादी के लोग कहते थे कि भाजपा के अलावा यहां से कोई दुसरी पार्टी नही जीत सकती लेकीन खादी के युवा व महिलाओं ने मतदाताओ ने विकास चाहा व देवव्रत सिंह को खादी से भारी मतो से जीत दिलाई जिसका परिणाम यह है कि आज ग्राम पंचायत खादी मे विकास कार्य हो रहे है ।विधायक महोदय ने खादी में सीसी रोड हेतु तुरन्त 3,00,000 लॉख रुपये की घोषणा कर दी व युवा क्रिकेटरों को जो कि टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेट करवाना चाह रहे है उन्हें उस टूर्नामेंट का पहला इनाम देने का वादा किया लेकिन कोरोना के निर्देश के कारण 15 जनवरी के बाद ही आपका टूर्नामेंट हो ऐसा कहना था विधायक महोदय का।।
छुईखदान जनपद पचायत के उपाध्यक्ष ललित महोबिया ने कहा कि देवव्रत बाबा जुझारू नेता है हम उनके साथ कई कार्यक्रमों मे जाते है सभी क्षेत्रो मे विकास की गंगा बहा रहे है और आज जो हम राजनीति कर रहे जो उन्हीं के बदौलत जनपद पंचायत का अध्यक्ष हो उपाध्यक्ष हो सभापति हो विधायक महोदय ने ही बनाया है हम सब उनके शूक्रगुजार है ।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संजय महोबिया ने कहाँ कि आज बाबा जी विधायक बने है वनांचल क्षेत्र की देन है नही तो हम घाट नीचे मैदानी क्षेत्र मे पिछड गये थे इस वनांचल से ही हमे जीत मिली है।
विधायक महोदय जी ने कहा कि मैने चूनाव पुर्व कहे वादा को बारी बारी से करते जा रहा हूँ विधायक महोदय ने खादी के महिलाओं को कहा कि आप लोगों ने साल्हेवारा क्षेत्र मे सटटा का अवैध कारोबार का शिकायत किये है ये गलत चीजो को मै भी बढावा नही देता लेकिन एकाएक बंद करना भी मुश्किल काम है क्योंकि खेलने वाला भी लोकल खिलाने वाला भी लोकल का है धीरे कसौटी लायेगे लोग कहते है नेता और पुलिस कोई कार्यवाही नही करते ऐसा नही है में एसडीओपी,गंडई,एसपी से इस संबध मे बात करके अवैध सटटा शराब के बारे में बात करूंगा व ऎसे अवैध कारोबार को बरदाश्त नही किया जायेगा अपराधी जेल के सलाखो मे रहगें तब धीरे धीरे सुधार आयेगा ।डोमार मेरावी सरपंच ने सी सी रोड का मांग किया मेन रोड से घनाराम के घर तक विधायक महोदय ने तीन लाख का सी सी रोड बनवाने का घोषणा किया ग्राम खादी मे अंतरराष्ट्रीय बैरियर हाई टेक बनाया जायेगा जिसमे पांच विभाग के कम से कम 70 अधिकारी कर्मचारी रहगे जिसमे परिवहन नाका ,फारेस्ट नाका ,जीएसटी आबकारी खनिज विभाग सहित सभी विभागों का अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट बनने का आश्वासन दिया है ।कबीर कुटी खादी मे समतलीकरण एवं अहाता निर्माण के लिये पचास हजार रुपये देने का का घोषणा करते हुये ग्राम समनापुर मे टेनिस बाल के समापन समारोह मे सम्मिलित हुये जिसमें फाईनल जीतने वाले खिलाड़ी को सात हजार रुपये दिया और जय भोला क्रिकेट टीम समना पुर को जनसंपर्क राशि पांच हजार चेक के माध्यम से देने का वादा किया बंजारपुर मे प्राथमिक शाला जर्जर होने की जानकारी सरपंच अमरदास ने दिया जिसे तत्काल नया प्राथमिक शाला भवन बनाने जनपद पंचायत के सीईओ श्री प्रकाश तारम को स्वीकृत करने आदेशित किया समनापुर से बंजारपुर जाने रोड नहीं होने का शिकायत ग्रामीणों ने किया कारण पुछने पर पता चला कि किसी साहु का लगानी जमीन आने से रोडा हो रहा है जिसे खेत के मालिक से विधायक महोदय ने बात किया कहा यदि आपको उक्त रोड मे जितना जमीन आयेगा उसके बदले मे हम कही आपको सरकारी जमीन दिलवायेंगे तो जमीन दोगे क्या तो साहु जी ने हामी भरते हुये राजी हो गया जिससे ग्राम वासियो मे खुशी की लहर दोड गयी व काफी समय से नासूर बनी हुई समस्या को विधायक महोदय ने चुटकी में निपटा दिया।।
विधायक महोदय ने समनापुर मे दो मंच बनाने की घोषणा की एक ग्राम समनापुर मे दुसरा मंच खेल मैदान मे बनवाने की घोषणा की तत्पश्चात समनापुर में कार्यक्रम समापन किया गया ।
कार्यक्रम मे भारी संख्या मे लोग सम्मिलित हुये जिसमे कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष शेरसिंह मेरावी , ब्लाक उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि परमात्मा दास मानिकपुरी ,चंन्द्रभूषण यदु ,तौहिद खान ,राजेश धुर्वे ,कमलेश जंघेल ,शुभम शर्मा ,दिलीप शुक्ला ,डोमार मेरावी ,जैनलाल ,गोपाल चौरे , दिनेश साहू ,पेशीलाल ,जनपद पंचायत के सीईओ प्रकाश तारम ,मनरेगा के एसडीओ ,प्रोगाम अधिकारी मनरेगा ,पुलिस विभाग से टीआई वीरेंद्र सिंह,एसआई अजित सिंह व पुलिस स्टाफ एवं ,जनपद पंचायत के सभापति गुलशन तिवारी जनपद सदस्य प्यारे लाल धुर्व एवं भारी संख्या मे लोग एवम कार्यकर्ता मौजुद रहे ।
सी एन आई न्यूज के लिये साल्हेवारा से दिलीप शुक्ला की रिपोर्ट ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.