गुण्डरदेही । लॉकडाउन और कोविड - 19 के कठिन दौर में उत्कृष्ट सेवा देने वाले दो आयुष चिकित्सा अधिकारी को भारतीय स्टेट बैंक बीमा बालोद ने बेस्ट डॉक्टर अवार्ड से सोमवार को सम्मानित किया ।
पाटन ब्लाक के लोहरसिंग निवासी आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ दुष्यंत निर्मल एवं जामगांव आर निवासी आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ डालचंद जैन गुरुर ब्लाक में लॉकडाउन अवधि एवं कोविड 19 के कठिन दौर में उत्कृष्ट सेवा व्यवस्था अनुरूप दे रहे है इन चिकित्सको की उत्कृष्ट बेस्ट सेवा के लिए डॉक्टर अवार्ड से भारतीय स्टेट बैंक बीमा बालोद प्रबंधक रूपेश चौकसे ने सम्मनित किया। इस अवसर पर बैंक स्टाफ अनिल साहू खास तौर पर उपस्थित थे ।
एसबीआई बीमा प्रबंधक रूपेश चौकसे ने कहा कि कोविड 19 ने जो कहर बरपाया है । वह किसी से छुपा नही है। जब लोग अपने घरों में सुरक्षित रहकर कोरोना से अपना बचाव कर रहे थे या कर रहे है तब हमारे ये युवा डॉक्टर अपनी सेवा देकर कोरोना संक्रमित मरीजो की जान बचाने में हर संभव प्रयास करते दिखे । अपनी जान जोखिम में डालकर दुसरो की जान बचाने की फिक्र करने वाले इन सेवाभावी चिकित्सको को सलाम करने मन मचल उठता है । क्योंकि इनका कार्य ही इतना बेस्ट है। कि ये बेस्ट डॉक्टर अवार्ड के हकदार है। बेस्ट डॉक्टर अवार्ड से सम्मानित करते हुए हमें गर्व की अनुभूति हो रही है।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.