समाज हित मे कार्य के करने के लिए ताज पहनाकर किया स्वागत
गुण्डरदेही । अखिल भारतीय नाहर महासंघ महिला शाखा द्वारा ऑनलाइन नववर्ष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया । अखिल भारतीय नाहर महासंघ महिला संगठन सेंट्रल ज़ोन छग मप्र सयुक्त जोन अध्यक्ष सुशीला नाहर के मार्गदर्शन में नाहर वंशजो ने रामबाग धमतरी में जमना लाल संतोष कुमार नाहर के निवास स्थान संचालन व्यवस्था का केंद्र बनाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष शायरचन्द नाहर के मार्गदर्शन में जोन अध्यक्ष सुशीला नाहर की कर्मठ कार्यशैली के लिए ताज पहनाकर सम्मानित किया गया उत्कृष्ट प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया बच्चों व महिलाओं ने रंगारंग गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया । इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शायर चंद नाहर चेन्नई कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश पी नाहर पुणे वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र नाहर इंदौर महामंत्री अनिल नाहर उदयपुर कोषाध्यक्ष बाबूलाल नाहर जावरा मप्र. के कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द नाहर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला संगठन के श्रीमती मनीषा नाहर मप्र अध्यक्ष प्रवीण नाहर इंदौर मप्र. सचिव अनिल नाहर अभिषेक नाहर एवं अजय नाहर नागोर ऑनलाइन समारोह में पार्टिसिपेट किए थे ।
( नई पीढ़ी को संस्कार का तोहफा देने मेल मिलाप के सुनहरे अवसरों का भरपूर उपयोग करना चाहिए )
इस अवसर पर ज़ोन अध्यक्ष सुशीला नाहर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्कार की अविरल धारा प्रवाहित करने और आने वाली पीढ़ी को संस्कार का तोहफा देते रहने के लिए मेल मिलाप के सुनहरे अवसरों का भरपूर उपयोग करने के लिए हम सबको सतत प्रयास करते रहना होगा। नाहर संघ में आपसी मेल मिलाप कर उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर रहे नववर्ष 2021 सहित भविष्य सबके लिए मंगलमय हो । सांस्कृतिक सचिव श्रीमती दीपिका नाहर के मार्गदर्शन में बच्चो के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमे रुचि नाहर परी जैन ललक जैन दर्शन जैन सिद्धि नाहर गुंजन जैन और दार्शिक नाहर ने अपने अभिनय के द्वारा मनोरम प्रस्तुति दी । इस कार्यक्रम में अभिषेक नाहर ने विशेष योगदान दिया ।
( जोन अध्यक्ष सुशीला को सराहनीय कार्य के लिए ताज पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया )
राष्ट्रीय अध्यक्ष शायरचन्द नाहर ने कहा कि समझदारी कर्मठता लगन मेहनत और संस्कार का रसपान समाज परिवार के लोगो को सतत कराते रहना चाहिए
ध्यान रखे जमाना हमसे बनती है हमारे कार्यो से अपनी रुख तय करती है हम अच्छे रहे तो जमाने को अच्छा रहना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा माता पिता स्वयं संस्कारित बने रहने का हर जतन करे तभी सन्तानो का भला कर पाएंगे धन दे कोई परहेज नही लेकिन धर्म को सर्वोच्च प्राथमिकता दे तभी समाज परिवार की रक्षा में कामयाब हो पाएंगे। नाहर महासंघ महिला संगठन सेंट्रल ज़ोन छग. मप्र. के अध्यक्ष सुशीला नाहर को जन्म दिवस के अवसर पर उनके समाज हित मे ओजस्वी कर्मठ कार्यो के लिए ताज पहना कर स्वागत सम्मान किया गया ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.