रायपुर 30/1/2021
संस्था, अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने प्रादेशिक कार्यालय, रामनगर, रायपुर में आज दिनांक 30 जनवरी, 2021 को महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक, मो. सज़्ज़ाद खान ने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं वर्तमान समाज की स्तिथि पर विचार करते हुए कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए, महात्मा गांधी ने जो समाज की कल्पना की थी, उसे हमें साकार करना है। धर्म और जाति से ऊपर उठ कर मानव कल्याण कि दिशा में कार्य करना चाहिए करना चाहिए। कोई भी समाज को हो कट्टरपंथी सोच और कट्टर धार्मिकता से कभी भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। मानव जीवन में समानता और मानवता से बड़ी कोई भी उपलब्धि नहीं हो सकती है। "व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता हैं।
भारत के राष्ट्रपिता और हम सबके प्रेरणास्रोत महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको कोटि कोटि नमन और भावपूर्ण श्रद्धांजलि।बापू का जीवन और उनके विचार एवं सिद्धांत आज भी हमारा मार्गदर्शन करते है। तत्पश्चात संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद वरिष्ठ पद अधिकारी पंडित अनिल शुक्ल खांन कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा ने भी इस संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।
आज के कार्यक्रम में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ में पं. अनिल शुक्ल, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, जुबैर खान, राशिद बिलाल, मुजिबुर्रहमान, फराज खान अन्य उपस्थित थे।
प्रेषक :-
मोहम्मद सज्ज़ाद खान,
संस्थापक


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.