देव यादव बेमेतरा 08 जनवरी 2021-कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने आज शुक्रवार को बेमेतरा शहर के निकटवर्ती ग्राम लोलेसरा में 15 एवं 16 जनवरी 2021 तक दो दिवसीय आयोजित होने वाले संत समागम मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्था हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने मेला के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी है। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा को निर्देश दिए कि वे अपने सफाई कर्मचारियों को मेला स्थल में तैनात करें। इस दौरान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान पर विधायक बेमेतरा आशिष कुमार छाबड़ा, पुलिस अधिक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शकुंतला साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा दुर्गेश कुमार वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.