अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से दो दिवसीय बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। जहाँ वे नारायणपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे नारायणपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करने के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे तथा केन्द्रीय विद्यालय नारायणपुर, आदर्श गौठान केरलापाल, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोडीतराई, रामकृष्ण मिशन आश्रम के कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम बघेल आज रायपुर से पूर्वान्ह 10:45 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे नारायणपुर जिले के केरलापाल पहुँचेंगे , जहांँ वे आदर्श गौठान का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:55 बजे केन्द्रीय विद्यालय परिसर, गरांजी नारायणपुर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे 1:40 बजे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरण के बाद आमसभा को संबोधित करेंगे। फिर अपरान्ह 03:55 बजे स्वामी आत्मानंद अंग्र्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोड़ीतराई का अवलोकन करने के बाद शाम 04:00 बजे पुलिस पेट्रोल पंप नारायणपुर का लोकार्पण करेंगे। वे शाम 04:45 बजे रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभी कार्यक्रमों की समाप्ति पश्चात वे शाम 06:30 बजे विश्राम गृह नारायणपुर में विभिन्न संगठनों के प्रमुखों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधि, युवा प्रतिनिधि मण्डल और अधिकारियों से भेंट कर चर्चा करेंगे और मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम नारायणपुर में करेंगे। इसके बाद अगले दिन दस जनवरी को पूर्वान्ह 11:30 बजे फूलझाडू प्रोसेसिंग केन्द्र का अवलोकन करेंगे और 11:45 बजे मलखम्ब प्रदर्शन एवं मलखम्ब एकेडमी के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.