अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर -- ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज द्वारा सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ एवं राष्ट्र रक्षा हेतु संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठ परिषद्, आदित्य वाहिनी -- आनन्द वाहिनी छत्तीसगढ़ इकाई के प्रान्तीय कार्यालय, श्रीसुदर्शन संस्थानम् रायपुर में दिनांक 15 जनवरी से आरम्भ हुये दिव्य रुद्राभिषेक एवं सहस्त्रार्चन आराधना महोत्सव का समापन पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ । इस आराधना महोत्सव में यज्ञाचार्य आचार्य झम्मन शास्त्री जी, पुरी शंकराचार्य जी के कृपापात्र शिष्य थे, उनके मार्गदर्शन में दस वैदिक विद्वानों द्वारा सवा लाख श्री महामृत्युंजय जप तथा प्रतिदिन प्रातः पूजन एवं रूद्राभिषेक तथा सायंकाल में साम्ब सदाशिव जी सहस्त्रार्चन सम्पन्न कराया गया । श्रीसुदर्शन संस्थानम् में आयोजित इस महायज्ञ के मुख्य यजमान राजेश तिवारी, राष्ट्रोत्कर्ष अभियान एवं श्रीमती सीमा तिवारी आनन्द वाहिनी के द्वारा भक्ति पूर्वक सम्पन्न कराया गया । इस दिव्य महामहोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों रायपुर, बिलासपुर ,दुर्ग, धमतरी, महासमुंद,कवर्धा, कोरबा, चाम्पा आदि के प्रतिनिधियों ने प्रतिदिन सहभागिता के द्वारा आयोजन को सफल बनाया। विश्व शान्ति, धर्मरक्षा , गौसंरक्षण, सनातन मान बिन्दुओं की रक्षा एवं कोरोना महामारी संकट निवारणनिवारण के संकल्प के साथ पूज्यपाद पुरी शंकराचार्य जी के आशीर्वाद से आयोजित इस आराधना महामहोत्सव में प्रतिदिन यज्ञाचार्य आचार्य झम्मन शास्त्री जी के द्वारा भगवान शिव जी, श्रीराम चन्द्र की कथा के माध्यम से उनका चरित्र वर्णन तथा भगवत्लीला से प्रेरणा पाकर भक्तजनों को अपने जीवन में उतारने हेतु आह्वान किया तथा बताया कि सात्विक भाव से यज्ञ सम्पन्न कराने से, इसमें सहभागिता से लौकिक एवं पारलौकिक उत्कर्ष की प्राप्ति होती है। इस सम्पूर्ण आयोजन में नरेन्द शुक्ला, श्रीमती किरण शुक्ला, डी के साहू, श्रीमती कुसुम साहू, उत्तम शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा , संजय सिंह, श्रीमती सुरेखा सिंह, जितेन्द्र सिंह, श्रीमती किरण सिंह, शिवप्रकाश मिश्र, श्रीमती वीणा मिश्र, संदीप पांडेय, श्रीमती आरती उपाध्याय, प्रमोद तिवारी, श्रीमती सरिता तिवारी, शैलेष शर्मा, श्रीमती शालिनी शर्मा, कुलदीप शर्मा, श्रीमती विनीता शर्मा, रंजय सिंह, संतोष तिवारी, राधेश्याम शर्मा, के एन मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार सिंह तथा वीरगांव इकाई के सदस्यों की नियमित सहभागिता उल्लेखनीय रही। यज्ञ सम्पन्न कराने में यज्ञाचार्य जी के साथ वैदिक विद्वान पं. रामप्रताप शास्त्री,पं. पूर्णानन्द चौबे, पं. गीता दुबे, पं. अमर तिवारी, पं. सन्तोष पांडे, पं. जितेन्द्र मिश्र, पं. मणिकान्त पाठक, पं. हिमांशु चौबे, पं.राजेश्वर दुबे एवं पं. कान्हा पाठक जी ने प्रतिदिन वैदिक विधि से पूजन सम्पन्न कराया। इस महायज्ञ के समापन अवसर पर उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुये आचार्य शास्त्री जी ने सभी को श्रीसुदर्शन संस्थानम् के उत्तरोत्तर विकास के लिये सबकी सहभागिता हेतु आह्वान किया तथा अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के द्वारा इस संस्थान से सभी सनातनी धर्मावलंबियों को जोड़ने तथा नियमित रूप से परिसर में उपस्थित होकर पूजन ,आराधना, सत्संग, संकीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.