मध्यप्रदेश
--कान्हा राष्ट्रीय पार्क से लगे बफर जोन में बाघ का शव मिलने से वनविभाग में खलबली
बालाघाट जिला की पहचान कान्हा राष्ट्रीय पार्क से एक किमी की दूरी पर बफरजोन में पार्क की शान कहे जाने वाला बाघ तार के फंदे में फंस मृत पाया गया जिससे वनविभाग में हड़कंप मच गया।अभी कुछ दिन पहले उकवा वनपरिक्षेञ में एक तेंदुआ का शिकार किया गया था जिसके आरोपी पकड़े भी गए।लेकिन इतनी बड़ी सुरक्षा और लंबा चौड़ा वन अमले के बाद भी अगर शिकारियों द्वारा वन्यजीवों का शिकार किया जाता है तो यह निश्चित तौर पर विभाग की नाकामी होती है जिसकी जबाबदेही नीचे से लेकर ऊपर तक कि होनी चाहिए।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकारियों द्वारा तार के फंदे से कान्हा राष्ट्रीय पार्क से सटे जंगल मे बाघ का शिकार किया गया।घटना 26 जनवरी की सुबह की बताई जा रही है।जानकारी मिलते ही वनविभाग घटना स्थल पर पहुंचा जहां बाघ के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू किया।
सी एन आई न्यूज के लिये शिवशंकर पाडे की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.