Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 4, 2021

तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव बारह फरवरी से



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


सरगुजा - खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सरगुजा जिले के मैनपाट में अधिकारियों की बैठक में मैनपाट महोत्सव के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव आयोजन के लिये 12 से 14 फरवरी तक की तिथि निर्धारित करते हुये व्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन के संबंध में अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को महोत्सव के दौरान कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिये जारी निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिये। मंत्री भगत ने कहा कि महोत्सव में वाहन पार्किंग, कार्यक्रम देखने की समुचित व्यवस्था हो। सभी पर्यटन स्थल की साफ सफाई, पहुंँच मार्ग का निर्माण , बैठने के लिये सीमेंटेड चेयर , शेड, पेयजल की व्यवस्था करें। बिजली व्यवस्था में सुधार करें, पूरे स्ट्रीट लाईट जलना चाहिये। जगह-जगह बस स्टॉप बनाये जायें , पर्यटकों की सुविधा के लिये पर्यटन स्थलों के दूरी दर्शाने वाली बोर्ड लगवायें। उन्होंने कहा कि मैनपाट का आकर्षण यहां की हरियाली है , इसे बरकरार रखने एवं बढ़ाने के लिये पौधे लगाये जायें।  पौधों के लिये सिंचाई एवं मिट्टी की नमी बनाये रखने के लिये जल संसाधन विभाग जल संचयन हेतु यहांँ के नदी-नालों में स्टॉप डेम और एनीकट बनाया जाये। बैठक में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक  गुलाब कमरो, मनेन्द्रगढ़ विधायक  विनय जायसवाल सहित जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad