Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 28, 2021

गोबर से हो रहे अतिरिक्त आय से गौपालकों के चेहरे पर खुशी के भाव,

 छत्तीसगढ़



गोधन न्याय योजना,


गोबर से हो रहे अतिरिक्त आय से गौपालकों के चेहरे पर खुशी के भाव,



  अब तक एक करोड़ 62 लाख 61 हजार 959 किलो गोबर की खरीदी,


  जांजगीर-चांपा 28 जनवरी 2021/ किसानों की आय बढ़ाने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत  2 रूपए प्रति किलो ग्राम की दर से खरीदे जा रहे गोबर किसानों की अतिरिक्त स्थायी आय का जरिया बन गया है। इस योजना ने गौपालकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दिया है।

      छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना’ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में मददगार साबित हो रही है। गोबर बेचने से मिले रूपये को कोई अपनी खेती-किसानी में लगा रहा है, तो कोई उससे पशुधन खरीद कर दुग्ध व्यवसाय को मजबूती प्रदान करने में लगा हुआ है। गौ पालको को दूग्ध के अलावा गोबर से भी नगद आमदनी होने से आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैैं। गौपालक किसान अतिरिक्त आय का उपयोग अपने जीवन स्तर को संवारने और बेहतर करने में लगा रहे हैं।

       जिले के 9 विकासखण्ड और 14 नगरीय निकायो में 245 गौठानो के माध्यम से 20 जुलाई से 15 जनवरी तक 1,62,61,959 किलोग्राम से अधिक गोबर की खरीदी की गई है। खरीदे गए गोबर के एवज में 3,25,23,918 रूपये का भुगतान गौपालक किसानों के बैंक खातें में आॅनलाइन किया गया है।

    नवागढ़ विकासखण्ड में 30,17,661 किलोग्राम गोबर खरीदी की गई है। इसी प्रकार पामगढ़ विकासखण्ड के 12,01,599 किलोग्राम, अकलतरा में 18,31,530 किलोग्राम, बलौदा - 16,18,533 किलोग्राम, बम्हनीडीह में 13,92,040 किलोग्राम, जैजैपुर में 10,82,277 किलोग्राम, सक्ती में 9,66,822 किलोग्राम, मालखरौदा - 4,85,850 किलोग्राम और डभरा में 17,20,168 किलोग्राम गोबर की खरीदी की गई है।

       इसी प्रकार नगर पालिका जांजगीर-नैला में 5,46,268 किलोग्राम, अकलतरा में 4,74,138 किलोग्राम, चांपा में 1,70,062 किलोग्राम, सक्ती में 2,49,311 किलोग्राम, नगर पंचायत बलौदा में 48,833 किलोग्राम, नवागढ़ में 35,210 किलोग्राम, शिवरीनारायण में 2,85,650 किलोग्राम, सारागांव में 36,381 किलोग्राम, नयाबाराद्वार में 150,975 किलोग्राम, राहौद 4,938 किलोग्राम, खरौद मे 4,87,984 किलोग्राम, डभरा में 72,601 किलोग्राम, चन्द्रपुर में 1,31,629 किलोग्राम, अड़भार में 1,60,388 किलोग्राम और जैजैपुर नगर पंचायत में 91,107 किलोग्राम गोबर की खरीदी की गई है।



सी एन आई न्यूज के लिये बलौदा से लक्ष्मी मानिकपुरी की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad