रायपुर 29/1/2021
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा विगत 2 वर्षों की भांति इस वर्ष 2021 में भी संस्था द्वारा गरीब, असहाय, जरूरतमंदों तक निःशुल्क गर्म भोजन वितरण का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य हर रोज जरूरतमंदो को दो वक्त के भोजन की व्यवस्था करने के साथ उनके जीवन को सुरक्षित रखने का प्रयास करना।
इसी कड़ी में संस्था द्वारा आज रेलवे स्टेशन परिसर, फाफाडीह, मेकाहारा अस्पताल एवं शहर के विभिन्न क्षेत्र में जरूरतमंदों, एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले बेसहारों को निःशुल्क गर्म भोजन दिया गया।
संस्था बिना किसी उद्योगपति या शासकीय अनुदान प्राप्त किये हुए, अपने भाईचारे सदभाव के चलते ऐसे सेवाभावी कार्य विगत 26 वर्षा से निरतंर संस्थापक, मोहम्मद खान के अथक प्रयासों से जमीनी स्तर पर संस्था के सक्रिय सदस्यों के साथ हर रोज जरूरतमंदो हेतु सेवाएं प्रदान की जाती है।
आजके भोजन वितरण में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ राशिद बिलाल, योगेश्वर सिन्हा, दिव्यांश शर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.