अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 07 जनवरी को गरियाबंद जिले के राजिम, मुंगेली जिले के मोतिमपुर(सरगांव) में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल कल पूर्वान्ह 11:30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे गरियाबंद जिले के राजिम पहुँचेंगे और वहांँ प्रदेश स्तरीय भक्त राजिम माता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहाँ से दोपहर 02:00 बजे मुंँगेली जिले के मोतिमपुर(सरगांव) पहुंँचकर अखण्ड नवधा रामायण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपरान्ह 03:30 बजे बिलासपुर जिले के उस्लापुर स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल मैदान हेलीपेड पहुंँचेंगे और वहांँस्थानीय कार्यक्रम के बाद शाम 06:45 बजे कार द्वारा रायपुर लौटेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.