Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 28, 2021

छत्तीसगढ़ में अब होगी व्हाट्सअप्प के जरिए लोगो की शिकायत



छत्तीसगढ़ पुलिस जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने नई व्यवस्था की शुरुआत करने जा रही है। 1 फरवरी से इस सुविधा की शुरुआत होगी। वॉट्सअप के जरिए लोग शिकायत दर्ज करा सकेंगे। डीजीपी डीएम अवस्थी की सीधे इन शिकायतों पर नजर होगी। कार्रवाई न करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाएगा। इस बारे में डीजीपी डीएम अवस्थी ने ट्वीट किया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस 1 फरवरी से प्रदेश में वॉट्सअप पर लोगों की शिकायत दर्ज करने जा रही है।


बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर समाधान नाम की एक कैटेगरी से समस्याओं का निराकरण किया जाता रहा है। लोग इस पर क्लिक कर डिजिटल फॉर्म भरकर अपनी शिकायत दर्ज कराते थे। यह सुविधा भी सुचारू रूप से शुरू रहेगा। साथ ही अब शिकायत की प्रक्रिया को और आसान करने के लिए वॉट्सअप की सेवा शुरू की जा रही है। पूर्व में भी प्राप्त शिकायतों को पुलिस मुख्यालय से संबंधित थानों को भेजा जाता रहा है। साथ ही इस पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशिक किया जाता है। कुछ  बेहद संगीन मामलों पर डीजीपी स्वयं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी करते हैं। अब शुरू होने जा रही वॉट्सअप की नई सुविधा पर भी डीजीपी स्वयं निगरानी रखेंगे।



दुर्गेश यादव की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad