Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 5, 2021

मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में ग्राम तरेंगा में 15 दिविसीय निः शुल्क जूडो , कराते , आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

भाटापारा (Central News India) 05.02.2021:- मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में ग्राम तरेंगा में 15 दिविसीय निः शुल्क जूडो, कराते, आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी का मार्ग दर्शन निरंतर मिलता रहा, जिसमे ग्राम तरेंगा के महिलाओं एवं बालिकाओ के साथ - साथ छोटे -छोटे बच्चों को आत्म रक्षा के गुण सिखाये गए। जिसके समापन समारोह में अतिथि के रूप में श्री सतीष सोनी ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष, श्री दशरथ आडिल उपसरपंच, सतीश तलरेजा (मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के संयोजक एवं पूर्व पार्षद), धनेश साहू पंच, श्री शिव आडिल, श्री हरिचरण यदु थे। 

इस अवसर पर मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के वरिष्ठ ब्लैक बेल्ट कोच पी.सुरेश राव के नेतृत्व में मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के ब्लैक बेल्ट अभय केशरवानी, यशवंत ध्रुव, राहुल शर्मा, भीषम वर्मा,  शुभम तिवारी, नेहा वर्मा ने जूडो का डिमोस्ट्रेशन दिया तथा ग्राम के खिलाड़ियों को आत्म रक्षा के साथ - साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया समापन समारोह में श्री सतीश सोनी जी  ने सभी खिलाड़ी को संबोधित करते हुए कहा कि आप खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर ग्राम तरेंगा का नाम रोशन करें तथा सभी खिलाड़ियों को हर संभव मदद की बात कही तथा ग्राम तरेंगा के जूडो खिलाड़ी नेहा साहू (ब्लू बेल्ट) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त की इस अवसर पर खिलाड़ियों में सोमेश सिन्हा, विक्रांत रजक, युवराज साहू, अन्नपूर्णा  देवांगन, अमन जांगड़े, विभांशु मिश्रा, श्रद्धा ठाकुर, स्वेता साहू, हेमलता साहू, बलराम यादव, यश साहू, नीतू वर्मा, ज्योति देवांगन, साक्षी चौहान, गणेश पाल, प्रियंका जांगड़े, साक्षी यादव आदि खिलाड़ी उपस्थित थे।


भाटापारा से Central news India के लिए मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad