Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 18, 2021

राजनीतिक प्रकरणों की वापसी प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश



*मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक आयोजित*


रायपुर, 18 फरवरी 2021/राजनीतिक प्रकरणों की वापसी को लेकर आज गृह एवं लोक निर्माण मंत्री के रायपुर सिविल लाइन स्थित आवास कार्यालय में मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक आयोजित की गई। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता और सदस्य नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की उपस्थिति में लंबित राजनीतिक प्रकरणों की वापसी प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश दिए गए। 


बैठक में सभी राजनीतिक प्रकरणों की सूची तैयार करने और जिला स्तर पर जानकारी तैयार कर समिति के समक्ष रखने के निर्देश दिए गए। मंत्री डॉ. डहरिया ने बैठक में पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्यवाही को बैठक के एजेण्डा में शामिल करने और सदस्यों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह श्री सुब्रत साहू सहित गृह और विधि-विधायी एवं अभियोजन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad