Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 18, 2021

बिंग ब्रेकिंग : खुड़मुड़ा हत्याकांड का हुआ खुलासा ... पारिवारिक जमीन विवाद के चलते हुई थी हत्या, बेटा समेत 4 आरोपी गिरफ्तार...



पंंकज शर्मा, दुर्ग : पुलिस ने खुड़मुड़ा के बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने मृतक का एक बेटा भी शामिल है। मृतक का बेटा हत्या के बाद गांव में ही रह रहा था। जिसके बाद उनका नार्को टेस्ट कराया गया है। जिसके बाद पुलिस ने बेटा समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।




आईजी ने किया खुड़मुड़ा का खुलासा 



दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना इलाके के खुड़मुड़ा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हुई थी। इसका खुलासा आईजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी प्रशांत ठाकुर, एएसपी रोहित झा ने किया है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गंगाराम सोनकर को अपनी सवा एकड़ कृषि भूमि में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा था। उसने अपनी मां दुलारी बाई को बाडी से रास्ता दिए जाने की मांग की थी। लेकिन भाभी दुलारी बाई और भाई रोहित ने रास्ता देने से इंकार कर दिया था।


बेटे ने मां को दी थी मारने की धमकी 


पूछताछ में ये भी बताया कि गंगाराम सोनकर के हिस्से की सवा एकड़ कृषि भूमि बड़े भाई सोमनाथ के नाम पर था। जिस कारण सोसायटी में धान बेचने के लिए ऋण पुस्तिका नहीं देने और खाता पृथक करने की बात को लेकर भी गंगाराम का विवाद उसके मां से होता था. जमीन का हिस्सा नहीं मिलना गंगाराम को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपनी मां दुलारी बाई को जान से मारने की धमकी तक दे दी थी।


हत्या की वजह पारिवारिक जमीन विवाद 


वारदात के बाद पुलिस ने घटना स्थल से फॉरेंसिक विशेषज्ञ की टीम की मदद से साबूत इकठ्ठा किया। जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद महत्वपूर्ण चीजों को जब्त किया गया। आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस को जांच के दौरान मूल कारण पारिवारिक जमीन विवाद मिला।


अहमदाबाद में वैज्ञानिक परीक्षण 


जमीन विवाद सामने आने के बाद संदेहियों को हिरासत में लिया गया। अहमदाबाद के वैज्ञानिक परीक्षण गांधी नगर केन्द्रीय फॉरेंसिक लैब में सभी का नार्को टेस्ट कराया गया। जहां परीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य उजागर हुए। उन्हीं बिन्दुओं को आधार बनाते हुए संदेहियों से पूछताछ की गई।


नार्को टेस्ट में बाहर आया खुड़मुड़ा हत्या का राज 


पुलिस ने बताया कि नार्को टेस्ट में हत्या का राज बाहर आया। गंगाराम सोनकर ने नरेश सोनकर, योगेश सोनकर उर्फ महाकाल और रोहित सोनकर उर्फ रोहित मोसा को अपने पाले में लिया। फिर वारदात को अंजाम देने के लिए अपने प्लान में शामिल किया। हालांकि पुलिस ने खुलासे में इस बात का जिक्र नहीं किया है कि आरोपियों ने हत्या की घटना को कैसे अंजाम दिया है।



बेटा समेत 4 आरोपी गिरफ्तार 


पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी योगेश सोनकर उर्फ महाकाल (34 वर्ष), नरेश सोनकर (49 वर्ष), बेटा गंगाराम सोनकर (35 वर्ष) और रोहित सोनकर उर्फ रोहित मोसा (35 वर्ष) को प्रथम दृष्टया अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है, अभी प्रकरण विवेचनाधीन है।


खुड़मुड़ा मे परिवार के 4 लोगो की हुई थी हत्या 


बता दें कि 21 दिसंबर 2020 में खुड़मुड़ा में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। मुखिया बालाराम सोनकर, उसकी पत्नी दुलारी बाई, बेटा रोहित सोनकर और बहू कीर्तिन बाई खून से लथपथ मिले थे। बालाराम और रोहित का शव भी बाडी स्थित पानी टंकी से बरामद हुआ था। जबकि नाती दुर्गेश घायल अवस्था में मिला था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad