Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 27, 2021

खण्डसरा मे खण्ड स्तरीय राजस्व शिविर आयोजित, शिविर मे प्राप्त 67 आवेदनों मे से 46 आवेदनों का मौके, पर ही निराकरण



देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 24 मार्च 2021-कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल के निर्देश पर राजस्व मामलों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने खण्ड स्तरीय राजस्व शिविर का आयोजन कल बेमेतरा तहसील के  खंडसरा के ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित किया गया। नागरिकों, किसानों को अपनी-अपनी समस्याओं के संबंध में आवश्यक दस्तावेज और आवेदनों हेतु तैयारी के लिए जन अवाम को समाचार पत्र व मुनादी के माध्यम से अवगत कराया गया था। शिविर मे निवास प्रमाण पत्र 19, जाति प्रमाण पत्र-18, फार्म सी-03, आय प्रमाण पत्र-01, अविवादित नामांतरण 05, अविवादित बंटवारा-08, सीमांकन-05, अभिलेख दुरुस्ती-1 एवं ऋणपुस्तिका-1 कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से 46 आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया गया। शेष 21 आवेदन न्यायालयीन प्रकरण होने के कारण संबंधित राजस्व न्यायालय मे दर्ज कर लिया गया है। राजस्व के विभिन्न मामलों का निराकरण करने ब्लॉक के सभी प्रकरण आमंत्रित किये थे जिसमें कुछ त्वरित तो कुछ मामलों को निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित किया गया। समस्या निराकरण हेतु एस डी एम बेमेतरा दुर्गेश वर्मा अपने अधिनस्थ अधिकारियों तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, नायाब तहसीलदार राजकुमार मरावी, रोशन साहू, सतरूपा साहू तथा राजस्व निरीक्षक लक्ष्मीनारायण शर्मा, कमलेश शर्मा, खुमानसिंह देशमुख, प्रेमप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।

          शिविर मे राजस्व मामलों के निराकरण सहित ग्राम के सरपंच नरोत्तम जायसवाल द्वारा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के ऐतिहात स्वरूप जनता में मास्क वितरण तथा आवश्यक सभी सावधानियों से अवगत कराते हुए पूरे परिसर को सेनिटाइज कराया गया। आए हुए सभी पटवारियो के लिए अलग अलग काउंटर की व्यवस्था की गई थी। तथा उपस्थित कोटवारों को समस्या लेकर आए लोगो के मार्गदर्शन हेतु निर्देशित किया गया था। जनपद कार्यालय बेमेतरा से संदीप वारे कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा,कोमल चंद्रवंशी समाज शिक्षा समन्वयक, विकास राजपूत विकासखण्ड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अमित कुमार साहू सहायक विकास विस्तार अधिकारी व घनश्याम सिन्हा समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र खंडसरा से डॉ महेंद्रसिंह ठाकुर, महिला बाल विकास कार्यालय खंडसरा से अधिकारी सरस्वती चंद्रवंशी व पर्यवेक्षक रुचि ठाकुर की उपस्थिति के साथ साथ इस कार्यक्रम में खंडसरा हल्का पटवारी कोमल चंद्राकर सहित रामचरण वर्मा, अनूप सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, भूपेंद्र तिवारी, महेंद्र वर्मा, कुंदन राजपूत, रोहित लहरी व अन्य पटवारियों सहित खण्डसरा ग्राम पंचायत सचिव लोकपाल वर्मा, रोजगार सहायक आफरोजा ,उपसरपंच मनोज सिन्हा, पंच रज्जु साहू, रामकुमार साहू राजकुमार वर्मा, भोला यादव सहित अन्य पंच व भृत्य आंनद राम सोनी उपस्थित रहे। अगला शिविर बेरला अनुविभाग के आनंदगांव पंचायत भवन मे 26 मार्च को आयोजित होगा। 


सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad