*छत्तीसगढ़*
खबर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से है जहाँ पुलिस ने पस्ता थाना क्षेत्र के उलिया उफिया के बेदो बथान जंगल मे दम्पत्ति के दोहरे हत्याकांड के मामले का खुलासा किया
है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है जो मृतकों के रिश्तेदार है और पारिवारिक विवाद के चलते इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था।
बता दे कि दो दिन पूर्व पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम उलिया उफिया के जंगल मे एक महिला और एक पुरुष की लाश मिली थी।जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त रहमतुल्लाह व एसुन निशा ग्राम मेघुली विजयनगर चौकी क्षेत्र के रूप में किया और कार्यवाही मे पता चला की मृतक दम्पत्ति अपनी बेटी मैमून निशा के घर कुसमी थाना क्षेत्र से लौट रहे थे जिस दौरान उनकी धारदार हथियार हत्या कर दी गई।
पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के मुताबिक पुलिस को जाँच के दौरान पारिवारिक कलह की बात सामने आई थी। तब पुलिस ने मृतक दम्पत्ति के दामांद प्यारे मोहम्मद से पूछताछ की जिसमे आरोपी प्यारे मोहम्मद ने अपने पिता के साथ सास-ससुर की हत्या करना कबूल कर लिया।
जानकारी के मुताबिक मृतक दम्पत्ति की पारिवारिक कलह पर दामांद को समझाईश देना महंगा पड़ गयाऔर योजना बध्द तरीके से दामांद प्यारे मोहम्मद व समधी नेजाम अंसारी ने सुनसान रास्ते मे धार दार हथियार से हत्या कर दी
पुलिस ने इस मामले में भादवि की धारा के तहत दोनों आरोपियों के विरुद्ध 302,201,120बी,341 का मामला दर्ज किया था..यही नही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ओमिनी कार व बसूला को जप्त कर लिया है..
इस मामले की जांच पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम के मार्गदर्शन तथा अन्य पुलिस स्टाप उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज के लिये ब्यूरो रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.