Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 21, 2021

मिलावटी खाद्य पदार्थो और अमानक दुग्ध उत्पादों के खिलाफ हल्लाबोल, "शुद्ध के लिए युद्ध" अभियान पूरे प्रदेश में किसान कांग्रेस करेगी अगुवाई : डॉ. सौरभ निर्वाणी

 


पंंकज शर्मा, रायपुर : प्रदेश में जैसे ही त्योहारों का महीना आता है बड़े पैमाने पर मिलावटी खोवा, घी, दूध सहित खाद्य एवं पेय पदार्थों मे मिलावट की घटनाएं बढ़ जाती है। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. सौरभ निर्वाणी ने एक सर्वे के आंकड़ों के अनुसार बताया है कि गांवों में गौ धन घटा है, गौ उत्पाद भी प्रति गांव घटे हैं। जबकि इसके उलट प्रति व्यक्ति दुग्ध उत्पाद की खपत जनसंख्या के अनुपात में बढ़ी है। चिंता का विषय यह है कि बीते दशकों की तुलना में शहरी और ग्रामीण अंचलों में पनीर को सब्जी के तौर पर 42% फीसदी लोगो ने अपने आहार में शामिल किया है। अनुपातिक तौर पर शहरों एवम गांवों में चाय के नए ठेले, होटल रेस्टोरेंट में दुग्ध उत्पादों की खपत अब 327 गुना ज्यादा बढ़ी है। बावजूद इसके की दुधारू गायों और भैसों की संख्या घटी है लेकिन बाजार के मांग से भी ज्यादा दूध, दही, घी, पनीर उपलब्ध है। सेंटर फॉर सोशल लर्निंग ने रोजमर्रा के जरूरत के दुग्ध उत्पादों के बड़े मात्रा में अमानक, मिलावटी, कृत्रिम और रासायनिकी होने के कारण प्रदेश में बड़ी संख्या में बढ़ रहे कैंसर के मरीजों के बढ़ती संख्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। डॉ. निर्वाणी ने कहा है कि दुग्ध उत्पादों के चिल्हर विक्रेताओं को उनके स्वयम के दुधारू गायों की संख्या उनकी दूध देने की क्षमता के अनुरूप प्रति दिन दूध विक्रय क्षमता का डिक्लिरियेसन लेने की व्यवस्था की जानी चाहिए, वहीं सभी जिले के खाद्य अधिकारियों को इस डेटा के साथ प्रति दिन खपत का आंकड़ा मिलान करना चाहिए, आज जितने बड़े अस्पताल और नर्सिंग होम बढ़ रहे हैं, और उनमें जो केस आते हैं। उन प्रकरणों का 78 फीसदी कारण अमानक खाद्य भोज्य या पेय पदार्थों के लम्बे समय के सेवन से होने वाली विकृतियों का परिणाम बताया गया है। किसान कांग्रेस प्रदेश के जिलों में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय को रोकने के लिए अभियान छेड़ रही है। जिसे "शुद्ध के लिए युद्ध" नाम दिया गया है। मिलावट का धंधा करने वाले। लोगो को धीमा जहर परोस रहे हैं, जो मनुष्यों के लिए भी हितकर नही है, इसके दीर्घकालिक दुष्प्रभाव शरीर और आने वाले पीढ़ियों पर पड़ते हैं।



डॉ. सौरभ निर्वाणी ने बताया कि किसान कांग्रेस इस जागरूकता  आंदोलन के लिए "शुद्ध के लिए युद्ध" अभियान चलाएगी और प्रदेश की देवतुल्य जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को कानून के माध्यम से प्रतिबंधित कराएगी, इस जागरूकता अभियान "शुद्ध के लिए युद्ध" के पोस्टर का विमोचन कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस संगठन के प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा किया जाएगा, त्योहारी सीजन से पहले इस आशय का पत्र को सभी जिला खाद्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पास भेजकर उनसे मिलावट खोरो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने को कहा गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad