देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़
बेमेतरा 25 मार्च 2021-प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना नरवा, गरवा, घुरवा अउ बाड़ी के तहत बेमेतरा जिले के विकासखण्ड साजा के ग्राम पलेनी, सोमईकला, देउरगांव के महिला समूह द्वारा गौठानों मे उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट को उद्यानिकी फसल लेने वाले कृषकों को विक्रय किया गया गौठान ग्राम पलेनी से 25.80 क्विं., सोमईकला से 17.40 क्विं., देउरगांव गौठान से 5 क्विं. वर्मी कम्पोष्ट का विक्रय सब्जी भाजी की खेती करने वाले कृषकों को किया गया क्षेत्र में वर्मी कम्पोष्ट की मांग कृषकों द्वारा किया जा रहा है, कृषक आगामी खरीफ में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु तैयारी कर रहे है। आने वाले समय में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग में कमी होना संभावित है। कृषि विभाग द्वारा संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण के माध्यम से वर्मी कम्पोष्ट, हरी खाद, डी-कंपोजर, पीएसबी, रायजोबियम, एजेक्टोवेक्टर, गौमूत्र का प्रयोग करने हेतु कृषकों को प्रेरित किया जा रहा है, कृषक भी परिस्थिति अनुसार जैविक खेती करने की मंशा जाहिर कर रहे है। इससे कृषकों को कम खर्च कर लाभ प्राप्त करने में सहयोग मिलेगा। जिले के अनेक महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गौठानों मे वर्मी कम्पोष्ट के साथ-साथ लाल, पालक भाजी, चुकन्दर, पलाश फूल से गुलाल बनाकर विक्रय किया जा रहा है। जिससे समूहों का आत्मबल बढ़ रहा है एवं उन्हे आर्थिक लाभ मिल रहा है।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.