Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 27, 2021

होली पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि विभाग के टीम ने की होटलों की जांच

 


खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखने व अमानक खाद्य पदार्थ का विक्रय नही करने के दिए निर्देश



देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़

बेमेतरा 25 मार्च 2021-होली की त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी सह अभिहीत अधिकारी श्री दुर्गेश वर्मा के मार्गदर्शन मंे खाद्य एवं औषधि प्रशासन, बेमेतरा (छ.ग.) की टीम द्वारा कल जिला बेमेतरा के अंतर्गत किराना दुकान, मिठाई दुकान, ढाबा, गन्ना जूस सेंटर का आदि का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिला बेमेतरा के अन्तर्गत फर्म अनिल स्वीट्स बेमेतरा से पेड़ा, फर्म सरस्वती स्वीट्स से मिक्चर, फर्म मुरारी स्वीट्स से बेसन लड्डू तथा फर्म जंभशक्ति बीकानेर स्वीट्स बेमेतरा से पेड़ा का नमूना जांच हेतु लिया गया है। साथ ही खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारीयों द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओ को प्रतिष्ठान में साफ सफाई रखने व किसी भी तरह से अमानक खाद्य पदार्थ का विक्रय नही करने का निर्देश दिया जा रहा है। उक्त कार्यवाही श्री राजकुमार मरावी नायब तहसीलदार बेमेतरा, श्री कमलेश वर्मा राजस्व निरीक्षक बमेेतरा, श्री भपून्ेद्र सिन्हा पटवारी बेमेतरा तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रोशन वर्मा, श्री राजू कुर्रे एवं श्री जितेन्द्र कुमार नेले की टीम द्वारा किया गया। जिले में त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। जिसे जन सामान्य को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। अमानक खाद्य प्रदार्थो का निमार्ण/विक्रय/भण्डारण करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं/निर्माणकर्ताओं को माननीय न्यायालय द्वारा जुर्माने से दण्डित किया जा रहा है।



सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad