Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 12, 2021

गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बिलासपुर जिले में कोविड 19 की समीक्षा, कहा सभी विकास खंडों में खोले जाएंगे कोविड देखभाल केंद्र



लॉकडाउन, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देशv


रायपुर, 12 अप्रैल 2021/ गृह मंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर जिले में कोरोना 19 की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में करोना मरीज के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विकासखंड स्तर पर कोविड  देखभाल केंद्र की स्थापना की  जाए।  यहां ऐसे मरीज रहेंगे जिन्हें कोई लक्षण नहीं है लेकिन वह धनात्मक है । उन्होंने लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने तथा बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री साहू ने कहा कि पात्रतानुसार लोगों के कोरोना टीकाकरण में तेजी लाएं और व्यापक पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग किया जाए।

उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कोरोना जांच करने एवं पाॅजिटिव लोगों का शासन के दिशा निर्देशानुसार उपचार करने, होम आईशोलेशन, क्वारेंटाइन में रखने के निर्देश दिए। आक्सीजन, बेड, आईसीयू, एवं वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने , चिकित्सक एवं दक्ष स्टाॅफ की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।


        गृह मंत्री श्री साहू ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्थापित कंट्रोल रूम को सुचारु रूप से संचालित करें, सोशल मीडिया में भ्रमित करने वाले संदेशों की सतत मॉनिटरिंग करें, होम आइसोलेशन में रह रहें लोगों से फ़ोन पर बातचीत करते रहें तथा उन्हें दवाइयों की डिलीवरी नियमति तौर पर हों। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों और पटवारियों के माध्यम से गांव से बाहर जाने वाले और बाहर से गांव आने वाले लोगों का ब्यौरा रखने के लिए आदेश दें ताकि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण रख सके। उन्होंने कहा कि रेडिमिसीवर वैक्सीन की कालाबाजरी नहीं हो इस पर धयान रखें तथा प्राइवेट हॉस्पिटलों पर भी नियंत्रण रखें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्ट, एसपी, सीएमएचओ, सीईओ जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad