बेमेतरा 23 अप्रैल 2021- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 18 वीं कड़ी का प्रसारण रविवार 09 मई 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा। जिसमें मुख्यमंत्री पानी बचाने के उपायों, उपलब्धियों और सुझावों पर आम जनता से चर्चा करेंगे। आम नागरिक/श्रोतागण इस संबंध में आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 27, 28 एवं 29 मार्च को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.