दिनांक 23 अप्रैल 2021
दल्लीराजहरा - छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ साथ बालोद जिले में भी 26 अप्रैल 2021 तक लॉकडाउन लगाया गया है वही बालोद जिले के सबसे बड़े नगर पालिका क्षेत्र दल्ली राजहरा के 27 वार्डो में 2 से 3 वार्डो को छोड़ दे तो बाकी बचे वार्डो में रोज कमाने व रोज खाने वाले लोग निवास करते है जिनके सामने इस लॉक डाउन में काम बंद हो जाने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब है पूर्व के वर्ष 2020 में जब लॉक डाउन लगा था तब अप्रैल माह की शुरुवात में ही नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा पार्षदो की आधी निधि नगर पालिका में भेज दी थी और इस लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए हुए जरूरतमंदों को पार्षद निधि से राशन उपलब्ध कराए जाने की छूट प्रदान की गई थी जिसके कारण आम लोगो को होने वाली परेशानी में राहत पहुचाई गई थी |
परंतु वर्ष 2021 में अप्रैल माह आधा से ज्यादा बीत जाने के बाद भी अब तक पार्षद निधि नगरीय प्रशासन विभाग से राशि जारी नही की गई है जिसके कारण आम जनता जो लॉक डाउन से परेशान है उनकी वार्ड पार्षद भी किसी प्रकार से मदद कर पाने में असमर्थ है /
अतः आप से विनम्र निवेदन है कि बढ़ते कॅरोना मामले के कारण हो रहे लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पार्षद निधि की राशि नगर पालिका को जारी करने की कृपा करें /
सी. एन .आई .न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.