गुण्डरदेही । जिला पंचायत सदस्य व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार व प्रशासन से कोरोना महामारी काल के दौरान खाद्य सामग्री की जमाखोरी व कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की माँग की है। उन्होंने लॉकडाउन में गरीब मजदूरों एवं आम जनता को हो रही दिक्कतों को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए एवं इसके लिए जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर छापेमार कार्रवाई की जाए व दोषियों को गिरफ्तार कर स्टॉक को जब्त करने की कार्रवाई करें व इतना ही नहीं दोषी पाए जाने पर छह माह की जेल की सजा का भी प्रावधान हो। जमाखोरों के खिलाफ जरा भी ढिलाई नहीं बरती जाए कोरोना संक्रमण को लेकर कई राज्यों में कफ्र्यू और लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में खाद्य सामान की जमाखोरी की आशंका को देखते हुए उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं। इसके तहत मंत्रालय ने सभी राज्यों से स्पष्ट तौर पर कहा है कि जमाखोरों के खिलाफ जरा भी ढिलाई नहीं बरती जाए। आज प्रायः देखा जा रहा है कि फल सब्जी किराना कीटनाशक दवा आवश्यक खाद व अति महत्वपूर्ण रेमेडेसीवीर इंजेक्शन से लेकर सभी आवश्यक वस्तुओं को दोगुने तिगुने दामों पर बेचा जा रहा है । आमजनता लॉकडाउन के कारण पहले से ही आर्थिक संकटों का सामना कर रहे हैं ऐसे में जमाखोरों द्वारा आपदा में अवसर ढूंढकर अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। इस संक्रमणकाल में लोगों के साथ मानवता को ध्यान में रखकर सहानुभूति पूर्वक कार्य किए जाने चाहिए लेकिन प्रदेश सरकार की ढील रवैये के कारण जमाखोरों और कालाबाजारियों के हौसले बुलंद हैं जिससे जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इसकी सजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.