बिलासपुर
बिलासपुर/कोटा - बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगपुरा में आज दिनांक 21/04/2021 को पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार हुआ। बेलगहना चौकी में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी विनोद सिंह श्याम पिता बुधराम श्याम उम्र 28 वर्ष साकिन नगपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है की उसके पड़ोसी देव कुमार पैकरा के साथ उसका पूर्व वर्षों से विवाद था जिसकी वजह से दोनों के मध्य बातचीत नहीं होती थी ।आज दिनांक 21/04/2021को प्रार्थी जब आरोपी के पुराने घर में उसके भाइयों से मिलने गया तो यह बात आरोपी को नागवार गुजरी और प्रार्थी जब आरोपी के भाइयों से मिलकर बाहर निकला तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए हत्या करने की नियत से अपने हाथ में रखे टंगिया से उसके सिर व गले में प्राणघातक हमला कर दिया । जिससे प्रार्थी को दाहिने कान व बाएं कान के पास सिर में गहरी चोटें आई है।
रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल घेराबंदी कर मामले के आरोपी देव कुमार पैकरा पिता स्वर्गीय त्रिलोक सिंह पैकरा उम्र 37 वर्ष साकीन नगपुरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया एवं मेमोरेंडम के आधार घटना में प्रयुक्त टंगिया को जप्त कर मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी-
देव कुमार पैकरा पिता स्व त्रिलोक सिंह पैकरा उम्र 37 वर्ष साकिन नगपुरा बेलगहना चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर।
सी एन आई न्यूज के लिए बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.