Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 21, 2021

दानवीर भामासाह जयंती पर साहू समाज ने कोविड केयर सेन्टर के लिये किया सहयोग



आज दिनांक 21.04.2021 साहू समाज के आराध्य दानवीर भामासाह जयंती के अवसर पर साहू समाज बागबाहरा द्वारा कोविड केयर सेन्टर बागबाहरा को सेनेटाईजर सावर मशीन एवं आक्सीजन सिलेण्डर सहयोग के रूप में दिया। वर्तमान में बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुये बागबाहरा क्षेत्र में भी कोविड केयर सेन्टर दिनांक 17.04.21 को प्रारंभ हुवा। इस दिन से ही साहू समाज बागबाहरा में कोविड सेन्टर को यथा संभव सहयोग हेतु बागबाहरा अंतर्गत सामाजिक संगठन एवं सामाजिक जनो से सहयोग लेना प्रारंभ किया और आज की स्थिति में लगभग 2.00 लाख रूपये का सहयोग राशि एकत्रित कर ली है। समाज प्रमुखो में यह सहमती बनी है कि कोविड केयर सेन्टर को जब भी आवश्यक सामग्री की जरूरत पडेगी कोविड सेन्टर प्रभारी, स्वास्थ्य 


 एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी से संपर्क कर समय - समय पर आवश्यकता अनुसार सामग्री प्रदान किया जाता रहेगा। इसी क्रम में आज सेनेटाईजर सावर मशीन एवं आॅक्सीजन सिलेण्डर सामाग्री का सहयोग किया गया। और कोविड केयर सेन्टर बागबाहरा में लगने वाले आॅक्सिजन में जो रिफलिंग का खर्च है उसे आवश्यकतानुसार साहू समाज द्वारा वहन किया जावेगा। तथा इस बात पर भी सहमती बनी की आने वाले समय में स्थिति ऐसे ही रही तो और भी जन सहयोग हेतु सामाजिक जनो से पुनः सहयोग की अपील साहू समाज द्वारा किया जावेगा। बागबाहरा तहसील अध्यक्ष श्री भेखलाल साहू ने कहा की साहू समाज हमेशा से ही एक संगठीत समाज रहा हैं और हमेशा से ही आवश्यकता पड़ने पर सभी क्षेत्रों में सेवा कार्य के लिए अपना सहयोग देते हुए अग्रणी रहा है। पिछले वर्ष जब कोरोना  अपना पैर पसार रहा था और लाॅक डाउन के समय प्रवासी श्रमिक अपने घर वापसी कर रहे थें तब भी साहू समाज द्वारा उनके लिए भोजन की व्यवस्था किया गया था। क्वारंटीन सेन्टरो में भी राहत सामग्री का वितरण किया गया था साथ ही इस महामारी के बचाव हेतु प्रधान मंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में भी अपना सहयोग दिया था। साहू समाज आगे भी इस प्रकार का सहायोग करता रहेगा। श्री साहू ने सभी परिक्षेत्र एवं स्वाजातियों का साहयोग के लिये अभार जताया है।


sdm जायसवाल, तहसीलदार मेहता स्वस्थ विभाग से चौधरी, डॉ रवेंद्र साहू, कामोद साहू की उपस्थिति में यह सहयोग किया गया


समाज जानो में जिलाध्यक्ष धरम साहू, तहसील अध्यक्ष भेखलाल साहू, तुलाराम साहू, देवेश साहू , डॉ लक्षमण साहू, प्रेम साहू, मिलन साहू, रामु साहू मेघु साहू, भाविक शार्वा उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad