सुकमा
संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया
सुकमा। जिले के नक्सल प्रभावित गांव भेजी जहां कैम्प से कुछ ही दूरी पर अज्ञात व्यक्तियों ने दो सहायक आरक्षक की हत्या धारदार हथियार से कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचा और जांच में जुट गई। खबर की पुष्टि एसपी के एल ध्रुव ने की। गुरुवार दोहपर करीब तीन बजे सहायक आरक्षक धनीराम कश्यप दंतेवाड़ा जिले के नेथलनार निवासी व पुनेम हड़मा जगरगुंडा निवासी जो कुछ काम से भेजी गांव में स्थिति अस्पताल की और गए थे।
जहां कुछ अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल रोककर दोनों को पहले डंडे से पीटा। फिर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई और शव को सड़क पर ही फेंक दिया गया। इधर, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों के शव को थाने लाया गया। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
खबर की पुष्टि करते हुए एसपी के एल ध्रुव ने कहा कि प्रथम दृष्टि हत्या के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है। मगर, मामले की जांच की जा रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.