13 अप्रैल 2021। रायपुर। अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा की डॉ० भीमराव अम्बेडकर आधुनिक भारत के प्रमुख वकील व समाज सुधारक थे। बाबा साहेब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान पर चलते हुए भारत विश्व के नक़्शे पर लगातार अपना स्थान बनाते हुए आगे बढ़ रहा है। जातिप्रथा, छुआ-छूत को समाप्त करना, सबको समान अधिकार देना और जीवनभर के अपने अनुभवों तथा सामाजिक और राजनितिक दृष्टिकोण के आधार पर उन्होंने संविधान का निर्माण किया। हमारा संविधान हमें समरसता, समानता और भाईचारे की सन्देश देता है। डॉ अम्बेडकर ने इस दुनिया को अपने विचारों से सशक्त बनाया और लोगों के उन्नति में पूरा जीवन लगा दिया। 21वीं सदी के भारत में फैले जाति, वर्ग और लिंग-भेद को समाप्त करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.