गुण्डरदेही । अर्जुन्दा नगर के सब्जी व्यापारी राजेश सोनकर ने कोरोना काल मे लॉकडाउन के चलते अपने खुद के वाहन से ग्राम टिकरी कुरदी व अर्जुन्दा नगर मे गरीब परिवार व कोरोना संक्रमण से पीड़ित परिवार को अपनी ओर से निःशुल्क सब्जी उपलब्ध करा रहे है ताकि सब्जी के लिए कोई भी परिवार भुखा पेट ना रहे सब्जी व्यापारी राजेश सोनकर ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित ग्राम टिकरी व कुरदी मे दो पिकप वाहन से हरी सब्जी भेजकर गरीब परिवार व कोरोना संक्रमण से जुझ रहे जरूरतमंद परिवार के लिए सहायता की है । उन्होंने सभी सब्जी व्यापारियों से अपील की है कि वो अपने बचे हुए सब्जी को फेकने के बजाय किसी जरूरतमंद परिवार को दे । ताकि उनका भला हो सके ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.