देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 12 अप्रैल 2021-कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने बीते दिनों नवागढ़ ,सम्बलपुर ,मारो ,टेमरी एवं नांदघाट का दौरा कर कोविड संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया। श्री तायल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों से कोरोना वैक्सीनेशन करवाने और कोरोना के लक्षण लगने पर तत्काल कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।
कोरोना महामारी को हराने कोरोना गाइडलाईन के नियम जैसे-हाथों को सेनेटाइस करते रहे, साबुन से हाथों को धोना, दो गज की दूरी रखना, मास्क का उपयोग करना एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करें तथा घर पर सुरक्षित रहे, अनावश्यक घर से बाहर न निकलें एवं परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेवा करें व ध्यान रखें।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.