कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश मे चरमराई अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज करेगे बुलंद गुण्डरदेही मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को अपने अपने घर के सामने बैठकर धरना देने को कहा।
गुण्डरदेही । प्रदेश व जिला भाजपा के निर्देशन मे गुण्डरदेही भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारीयो से अपील करते हुए कहा कि शनिवार 24 अप्रैल को मंडल के सभी पदाधिकारी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपने अपने घर के सामने बैठकर धरना देगे श्री सोनवानी ने अपने जारी विज्ञप्ति मे कहा कि आज प्रदेश मे कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है । पुरे प्रदेश भर मे कोरोना से पीड़ित मरीज मौत के आगोश मे समाते जा रहे । प्रदेश कांग्रेस सरकार के पास इलाज की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है । यह सरकार अस्पतालो मे मरीजो को न तो आक्सीजन उपलब्ध करा रहे है ना दवा की पूर्ति करा रही है । ना कोरोना कीट भी सही समय पर उपलब्ध नही करा पा रहे है । जिसके चलते मरीज बिना कोरोना जांच कराए घर लौट रहे है। प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण से निपटने नाकाम साबित हो रहा है । जिसके चलते कल शनिवार को पुरे जिले व मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाना है । श्री सोनवानी ने मंडल के समस्त मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि वे अपने अपने घरो के सामने बैठकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना देंगे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.