कोरोना जांच किट की कमी से जूझता बिरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
सालेटेकरी।वैश्विक महामारी कोरोना देश के साथ साथ मध्यप्रदेश में भी अपनी जड़ें जमा चुका है जिसको समाप्त करने के लिए दो गज दूरी,मास्क है जरूरी, वैक्सिनशन और कोरोना जांच करवाने पर बल दिया जा रहा है।लेकिन वैक्सीन और कोरोना जाँच किट की कमी से पूरा देश के साथ साथ मध्यप्रदेश का बालाघाट जिले भी अछूता नहीं रहा।इन दिनों बिरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच किट की कमी देखी जा रही है जिसका जीता जागता उदाहरण स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से लोगो की लगती लंबी लंबी लाइने है।करीब 40 किमी की दूरी होने के कारण आमजन सुबह से ही लाइन बनाकर अपने बारी का इंतज़ार करते हैं
इन लोगो को निराशा उस समय होती है जब अपनी बारी आते आते कोरोना जांच किट समाप्त हो जाती है।दिन भर भूखे प्यासे खड़े रहने पर भी कुछ लोगो की जांच किट की कमी के कारण नही हो पाती है जिससे लोगो मे रोष व्याप्त होना लाजिमी है।वैसे भी क्षेत्र में इन दिनों मौसमी बीमारियों ने लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है।क्षेत्र की जनता टायफाइड, मलेरिया और वाइरल फीवर से इन दिनों ज्यादा ग्रषित है जिसका समुचित इलाज भी स्वास्थ्य केंद्रों में सही ढंग से नही हो पा रहा है।इलाज के नाम पर पेरासिटामोल पकड़ा दिया जाता है जो इन बीमारियों के लिए नाकाफी है। मछुरदा, सालेटेकरी,कचनारी,बहेराभाटा,रघोली, झामुल, जमुनिया सहित करीब एक दर्जन से ज्यादा गांवो की जनता ने प्रशासन से मांग किया है कि दमोह व मोहगांव उपस्वास्थ्य केंद्र में भी कोरोना जांच किट उपलब्ध कराई जाए जिससे बिरसा स्वास्थ्य केंद्र में लगने वाली लंबी कतार को कम किया जा सकता है और कोरोना संक्रमण को रोकने में भी मदद मिलेगी।
इनका कहना है--कोरोना जांच किट और वैक्सीन की कमी तो है लेकिन फिर भी दोनों कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं।रही बात उपस्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना जांच की तो यह आदेश कलेक्टर महोदय के द्वारा दिया जाता है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.