सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर
बिलासपुर..... लॉक डाउन अवधि बढ़ने के बाद रोजमर्रा के कामगारों के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं, कोविड19 का दूसरा चरण की भयावह स्थिति जन जन को कचोट रही है एक तरफ घर पर रहकर खुद को तो बचा रहे हैं वहीं बच्चों व खुद की क्षुधा शांत न हो ऐसी स्थिति में भी जीवन अंत ही नजर आता है। लॉक डाउन में जिला प्रशासन की ओर से मिली ढील भी किसी परेशानी से कम नहीं, दुकानदार समान बेच तो सकते हैं पर लोगों के घर पहुंचाकर। लॉक डाउन की बढ़ी अवधि 26 अप्रैल तक किराना दुकानों को सुबह 7से12 तक होम डिलीवरी के माध्यम से विक्रय की अनुमति होगी। दुकानों में सीधे विक्रय करना प्रतिबंधित रहेगा।
कोरोना की बढ़ती भयावहता और लगातार मौतों की खबर ने भी लोगों को घरों में कैद होने मजबूर कर दिया है। वहीं CNI news उन सभी से अपील करती है जो होम आइसोलेट हैं कि डॉक्टर के दिये परामर्श का पालन करते हुए घर पर ही रहें। लगातार आ रही बुरी खबरों को दरकिनार करते हुए स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें घबराएं नहीं। अपने अंदर स्वयं के प्रति विश्वास को मजबूत बनाए रखें। हारेगा कोरोना जीतोगे आप, तभी जीतेगा इंडिया। घबराएं नहीं बल्कि आगे आएं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.