Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 14, 2021

रिटर्निंग ऑफिसर की घोर लापरवाही,निष्पक्ष चुनाव पर सवालिया निशान


बिलासपुर सुरेंद्र मिश्रा

रतनपुर:—– कोटा विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति कंचनपुर में रिटर्निंग अधिकारी सहित प्रबंधक की बड़ी लापरवाही की वजह से आवेदन जमा करने आवेदक भटकते रहे। अब तक जहां होते रहे नियमित बैठक उसे जर्जर बताते हुए वातानुकूलित हवा जैसी सुविधा की कमी से रिटर्निंग अधिकारी ने कार्य विमुख होकर कार्यालय खुलने की बजाय अंतिम समय तक कार्यालय खोलने में कोतही बरतते रहे।निर्वाचन के आवेदन जमा करने में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से निष्पक्ष चुनाव को लेकर अब सदस्यों के मन में सवाल उठना लाजमी है।



निर्वाचन जैसी प्रक्रिया में भी शासन की गाइडलाइन को अनदेखा करते हुए निर्वाचन अधिकारी स्वयं की नियमावली बनाकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवा रहे हैं।जहां जिन्हें ना तो प्रशासन का डर है और ना ही मतदाताओं की चिंता है। राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा आदेश क्र 3930 दिनांक 15मार्च 2021 को सहकारी सोसायटी कंचनपुर के निर्वाचन हेतु वनपाल भागीरथी पटेल को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम निश्चित किया गया।सोसाइटी के सभी सदस्यों को सूचनार्थ करने प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति कंचनपुर में प्रकाशित किया गया। सोसाइटी मंडल के लिए 11 सदस्यों का चयन किया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम में गत वर्ष 516 की अपेक्षा इस वर्ष 530 सदस्य चुनाव संपन्न कराने मतदान करेंगे। चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करते हुए प्रबंधक चंद्रिका सोनी एवं रिटर्निंग अधिकारी भागीरथी पटेल द्वारा मंडल सदस्य चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को गुमराह करते हुए शासकीय कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करने की बजाए प्रबंधक के घर में नामांकन पत्र जमा करते रहे जिसकी जानकारी किसी भी सदस्य को नियमानुसार नहीं दी गई।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad