पंंकज शर्मा, रायपुर : कोरोना संक्रमण लगातार आम से लेकर खास सबको अपनी चपेट में लेते जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. सुभाष पांडेय का उपचार के दौरान एम्स में निधन हो गया है। डॉ. सुभाष पाण्डेय बड़े ही सहज, सरल स्वभाव के धनी थे। कोरोना संक्रमित होने के चलते दो दिन पहले ही उन्हें उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने लंबे संघर्ष के बाद आज अपनी अंतिम सांस ली है। आपको बता दें कि शुक्रवार उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद शनिवार और रविवार को उनका इलाज घर में ही जारी रखा गया था। सोमवार को उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। कल देर शाम उन्हें कोविड में शिफ्ट किया गया था।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.