महेंद्र शर्मा बंटी
कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी के चलते प्रदेश में स्कूल एवं महाविद्यालय बंद रखे गए जिसके चलते छात्र छात्राओं की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से हुई जिसमें छात्र-छात्राओं को अनेक कठिनाई का सामना करना पड़ा जैसे नेटवर्क की समस्या या कई छात्राओं के पास तो मोबाइल फोन भी उपलब्ध नहीं थे ऐसे ही कठिनाइयों का सामना करते हुए छात्र-छात्राओं की पढ़ाई हुई ।
कोविड-19 कोरोना वायरस जिसका संक्रमण अभी भी निरंतर चल ही रहा था ऐसे में शासन द्वारा छात्र-छात्राओं की परीक्षा ऑफलाइन लेने का आदेश दिया गया जिसे छात्र-छात्राओं में असंतोष फैला ,कि हमारी परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से हुई है जिससे हम ठीक से पढ़ नहीं पाए हैं तो हम ऑफलाइन परीक्षाएं कैसे दें साथ ही संक्रमण अभी भी थमा नहीं है संक्रमण अभी भी फैल रहा है जिससे छात्र छात्राएं ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए असमर्थ थे।
छात्र-छात्राओं के इन कठिनाइयों एवं सुविधाओं को लेकर छात्र संगठन डोंगरगढ़ ने एक ज्ञापन प्राचार्य एवं विभिन्न शैक्षणिक अधिकारियों को सौंपा
ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य यह था कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जैसी शिक्षा छात्र छात्राओं को दी गई है वैसे ही परीक्षा ली जाए अर्थात ऑनलाइन शिक्षा दी गई है तो ऑनलाइन ही परीक्षा ली जाए इन मांगों को ज्ञापन द्वारा छात्र संगठन डोंगरगढ़ ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विभिन्न शिक्षण अधिकारियों को पहुंचाया जिसके चलते आज दिनांक 21 अप्रैल 2021 को शासन का आदेश आया कि अब छात्र छात्राओं की परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ली जाएंगी इसके लिए छात्र संगठन डोंगरगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विभिन्न शैक्षणिक अधिकारियों का धन्यवाद वा आभार व्यक्त करता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.