बैहर (पूर्व)वनपरिक्षेञ अंतर्गत वनभूमि पर अवैध मकान निर्माण
सालेटेकरी।बैहर (पूर्व)वनपरिक्षेञ अंतर्गत ग्रामपंचायत हर्राभाट के ग्राम चरचेड़ी निवासी परदेशी के द्वारा वनभूमि पर अवैध मकान का निर्माण किया जा रहा है।जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने ग्राम सरपंच से लेकर अधिकारियों तक से किया लेकिन किसी जनप्रतिनिधि या सरकारी कर्मचारी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामपंचायत हर्राभाट के चरचेड़ी निवासी परदेसी जाति ढोलिया अवैध कब्जा की नियत से वनभूमि पर पीएम आवास योजना के तहत अवैध मकान का निर्माण कर रहा है।जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने ग्रामपंचायत के सरपंच व वन अधिकारियों तक के किया लेकिन किसी ने भी इस अवैध निर्माण को रोकने की कोशिश नही किया।जब हमारे प्रतिनिधि ने संबंधित अधिकारी से दुरभाष से बात किया तो वही रटारटाया जबाब मिला कि मुझे इस बारे में जानकारी नही है देखकर जांच करवाता हूं।हालांकि कोविड 19 व मौसमी बीमारियों के चलते सरकारी विभाग के बहुत सारे अधिकारी कर्मचारी प्रभावित हैं जिसके कारण भी कुछ मौकापरस्त लोग अपनी करतूतों से बाज नही आ रहे हैं जिनके ऊपर प्रशासन का चाबुक चलाना बहुत ही आवश्यक हो गया है।
इनका कहना है-मेरे जानकारी में नही होने के कारण मैं इस पर कुछ कह नही सकता।आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है जांचकर अतिक्रमणकारी के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।
एस.के.पन्द्रे (रेंजर बैहर पूर्व)


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.