देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़
सम्पूर्ण बेमेतरा जिले में दिनांक 26 अप्रैल2021 से 6 जून 2021 तक लगे लॉकडाउन में आंशिक संशोधन करते हुए सभी राष्ट्रीय/राज्यीय कृत बैंको और पेट्रोल पंप को खोलने की अनुमति कलेक्टर शिव अनंत तायल ने आज दिन शुक्रवार दिनांक 30 -4-2012 को दिया है इससे व्यवसायियों के साथ ही लोगों को भी राहत मिलेगी। अब मेडिकल, हास्पिटल, लैब की तरह पेट्रोल पंप व बैंक को खोलने समय सीमा का बंधन नहीं रहेगा।
सरकारी दफ्तर अब भी रहेंगे बंद
कलेक्टर ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में लॉकडाउन बढ़ाते हुए सरकारी दफ्तरों को भी बंद रखने कहा था। साथ ही अधिकारियों को घर में रहकर काम करने के निर्देश दिए थे।
स्कूल-काॅलेज, सिनेमा हाल स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे
स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। सिनेमा हाल, स्वीमिंग पुल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, आडिटोरियम, असेंबली हाल, सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई: कलेक्टर
कलेक्टर शिव अंनत तायल का कहना है कि लॉक डाउन में छूट देने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। लेकिन कोविड प्रोटोकाल का पालन करना सबके लिए जरुरी है। इस पर नजर रखने के लिए अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। नियमों का उल्ल्घंन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैंक और पेट्रोल पंप में करोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा साथ ही सेनेटाइजर,सोशल डिस्टेंशिंग,मास्क, और जागरूकता हेतु फ्लैक्स लगवाना होगा।
निर्णय का स्वागत है:-- आशीष जैन
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के जिला अध्यक्ष आशीष जैन ने बेमेतरा कलेक्टर के बैंक और पेट्रोल पंप संचालन की अनुमति का स्वागत हैं।आम आदमी भी करोंना गाइड लाइन का पालन करते हुए शासन के आदेश का पालन जरूर करें।तभी अपने और अपने घर परिवार की सुरक्षा हो सकता है।
प्रशासन के निर्णय से सभी को मिलेगी राहत: किशोर राजपूत
सुरभि सेवा संस्थान के अध्यक्ष किशोर राजपूत का कहना है कि जिला प्रशासन के निर्णय से सभी को राहत मिलेगी। व्यवसायियों के साथ जरूरतमंद लोग बैंक में लेन देन कर सकेंगे। छोटे बड़े सभी की परेशानी दूर होगी।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.