देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 12 अप्रैल 2021-छ.ग. राज्य में कोराना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, प्रदेश के भीतर कार्यरत श्रमिक अथवा अन्य राज्यों में रोजगार हेतु प्रवास पर गए श्रमिक अथवा अपने जिले से अन्य जिलों पर रोजगार हेतु प्रवास पर जाने वाले श्रमिक, या उन्हें वर्तमान कार्यस्थल पर कोई समस्या हो, या रेल अथवा बस के माध्यम से छ.ग. मे वापसी पश्चात गृह नगर जाने में अथवा कोविड-19, कोरोना वायरस से संबंधी कोई समस्या हो तो ऐसे समस्या को श्रम विभाग के श्रम सुविधा केंद्र से परामर्श एवं आवश्यकता अनुसार सहयोग करने के लिए 11 अप्रैल 2021 को छ.ग. श्रम कल्याण मण्डल, शान्ति नगर रायपुर, में प्रारंभ किया गया है। इस श्रमिक सुविधा केंद्र की वर्तमान मोबाईल नम्बर 9109849992, दुरभाष नम्बर 0771-2443809 के माध्यम से श्रमिको के काॅल सुने जाऐंगे एवं इन श्रमिकों कि मदद की जायेगी। यह सुविधा श्रमिको हेतु 24 घण्टे होगी। इस कार्य मे जिले के सभी जनपद पंचायत सीईओ सहयोग करेंगे।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.