Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 14, 2021

पाषण भेद की खेती किसानों को दे सकती हैं आर्थिक स्वावलंबन



पथरी की बनती है दवाई राष्ट्रीय अंतरास्ट्रीय स्तर पर है मांग


देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़


कृषि प्रधान जिला बेमेतरा का मुख्य व्यवसाय खेती बाड़ी है। यहां का किसान कई बार से सूखा और प्राकृतिक आपदाओं और सोयाबीन के कम होते उत्पादन के चलते फसल बदलने मजबूर है। इन्ही सभी समस्याओं को अवसर में बदलने के लिए नवागढ़ के युवा किसान किशोर राजपूत ने प्राकृतिक आपदा से भागने के वजाय लड़ने की ठानी। किशोर राजपूत परंपरागत खेती के साथ ही साथ बाज़ार माँग के अनुसार औषधीय पौधों की व्यवसायिक खेती करने के लिए कदम बढ़ाया। किशोर ने अपने एक एकड़ भर्री खेत में पाषण भेद (कोलियस/  पत्थरचूर) के पौधे लगाए।

 *साठ हजार रुपये का मुनाफा*

औषधीय खेती सलाहकार रोहित श्रीवास्तव और लक्मन श्रीवास ने बताया कि पाषाण भेद के पौधे लगाने पर प्रति एकड़ करीब 20 हजार रुपए की लागत आती है। ये फसल 6 माह में तैयार हो जाती है। उन्होंने कहा कि पाषाण भेद की खेती साल में दो बार की जा सकती है। एक एकड़ फसल में आठ क्यूंटल पाषाण भेद की सूखी जड़ें तैयार होती हैं। जिनका बाजार भाव 80 रुपये प्रति किग्रा है।सभी खर्चे निकालने के बाद 65 हजार रुपए की आमदनी होता हैं। जैविक विधि से तैयार होने वाली इस फसल में रासायनिक उर्वरक और कीट नाशकों का कतई प्रयोग नहीं होता और जंगली जानवर भी इसको नुकसान नहीं पहुंचाते।

*जड़ों में पाया जाता फोर्स कोलीन*

पाषाण भेद (कोलियस फोर्स कोलाई) पौधे के अंदर पत्थर को गलाकर खत्म कर देने की क्षमता होती है इसलिए इसे पत्थरचूर, पाषाणभेद व पथरचट नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण में होता है। कोलियस एक नया औषधीय पौधा है। इसका उल्लेख प्राचीन चरक संहिता में तो नही है लेकिन वैज्ञानिक शोधों के आधार पर इसकी उपयोगिता वर्तमान में सिद्ध हो चुकी है।पौधे की ऊंचाई दो से पांच फीट होती है। जो देखने में अजवाइन के पौधे से मिलता जुलता होता है। इसकी जड़ों में फोर्स कोलीन नामक तत्व पाया जाता है, जिसका उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। बढ़ती मांग को देखकर फिलहाल इसकी खेती तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश व कर्नाटक और महाराष्ट्र में कई वर्ष से की जा रही है।


*इन रोगों के ईलाज के लिए बनती दवाएं*


पाषाण भेद पथरी व हृदय रोग के साथ कोलियस से इंजाइमा, हाइपरटेंशन,अस्थमा,एलर्जी, लघुशंका,चर्म रोग,उच्च रक्तचाप के उपचार के लिए दवाइयों का निर्माण होता है। पाषाण भेद में व्यक्ति के शरीर में संग्रहीत वसा को तोड़ने की भी अद्भुत क्षमता मौजूद है।



सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad