बेलगहना...... भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलगहना के अध्यक्ष चन्द्रदीप साहू ने भाजयुमों जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी व भाजपा मंडल अध्यक्ष बेलगहना राजेश कश्यप की सहमति से युवा मोर्चा गठित कर मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की।जिसमें शिवेंद्र शुक्ला बेलगहना व अशोक मरकाम टेंगनमाड़ा(करवा) उपाध्यक्ष, राम प्रताप सिंह सत्तीबहरा व दिलीप पोर्ते सोनसाय नवागांव महामंत्री, विमल मानिकपुरी व रामदयाल यादव मंत्री बनाए गए। युवा मोर्चा में मंडल के लगभग सभी क्षेत्र के युवाओं को जगह दी गई हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र में खासा पैठ बनाने कोशिश की गई है। कन्या शक्ति संयोजिका में मनकुंवर गोस्वामी सत्तीबहरा, कुलदीप कौर सत्तीबहरा, विद्या पन्द्रों बहेरामुड़ा को जगह दिया गया है।
बेलगहना रिपोर्टर सुरेंद्र मिश्रा





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.