Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 21, 2021

डोंगरगांव के सभागृह में नगर पंचायत क्षेत्र के व्यापारी वर्ग की कोरोना वायरस रोकथाम

 छत्तीसगढ़  

जिला राजनांदगांव दिनांक 21 अप्रैल 2021 समय दोपहर 12:30 बजे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की अध्यक्षता में नगर पंचायत डोंगरगांव के सभागृह में नगर पंचायत क्षेत्र के व्यापारी वर्ग की कोरोना वायरस रोकथाम


के अंतर्गत कोरोना संक्रमण में ऑक्सीजन की कमी चलते नगर में कोविड-19 सेंटर एवं अस्पताल में असमय मृत्यु को रोकने ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्धता एवं आसपास उपलब्ध गरीब असहाय व्यक्तियों की इच्छा अनुसार आवश्यक सहयोग के संबंध में तथा प्रतिबंधित दुकानें पूर्ण बंद रखने एवं छूट अनुसार निर्धारित समय अवधि में खाद्य सामग्री की होम डिलीवरी के माध्यम से विक्रय किया जाकर प्रशासन को सहयोग करने के संबंध में बैठक आहूत की गई । 

बैठक में व्यापारी संघ द्वारा ऑक्सीजन गैस सिलेंडर रिफिलिंग में होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति, मांग किए जाने पर आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री की प्रदान किए जाने एवं अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कहीं गई।  मुस्लिम समाज की ओर से श्री सिद्धीक बडगूजर पार्षद वार्ड क्रमांक 4 द्वारा 5 नग ऑक्सीजन किट  तथा थाना प्रभारी श्री के पी मरकाम द्वारा अपनी ओर से 5 नग ऑक्सीजन किट के प्रदाय किए जाने की  सहमति दी गई । इसी प्रकार नगर पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष श्री हीराभाई निषाद, श्री ललित लोड़ा उपाध्यक्ष,  पार्षद वार्ड क्रमांक 4 श्री सिद्धीक बडगूजर, पार्षद वार्ड क्रमांक 7 श्री किशोर बोहरा,  पार्षद वार्ड क्रमांक 3 श्री प्रियंक जैन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 2 माह का मानदेय दिए जाने की घोषणा की  गई । इसी प्रकार अन्य आवश्यक सहयोग हेतु व्यापारी वर्ग द्वारा जानकारी चाही गई ताकि सहयोग प्रदान किया जा सके । 


श्री घनश्याम कामडे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस द्वारा व्यापारी वर्ग से अपील की गई की वह दुकान खोलकर सामग्री प्रदाय ना करें बल्कि प्रशासन के आदेश अनुसार खाद्य सामग्रियों का विक्रय होम डिलीवरी के माध्यम से करें। यदि कोई व्यक्ति दुकान मैं आकर पर्ची या सामग्री मांगता है तो उसे कोविड-19 के दिशा निर्देश अनुसार सोशल डिस्टेंस का पालन कराएं। अनावश्यक भीड़ इकट्ठा ना होने दे। श्री कॉमेडी द्वारा इस महामारी के काल में सभी व्यक्तियों को सिविल सेवक की उपमा दी गई एवं सभी को इस महामारी को समाप्त करने के लिए सिविल सेवक के रूप में कार्य करने को कहा गया ।इस पर व्यापारी वर्ग द्वारा प्रशासन को सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया ।


बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री हीराभाई निषाद, उपाध्यक्ष श्री ललित लोढ़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री आर.बी. तिवारी, डोंगरगांव थाना प्रभारी श्री के पी मरकाम, नायाब तहसीलदार श्री राधाकृष्ण बंजारे, नायब तहसीलदार श्री अशोक राजपूत, सब इंजीनियर श्री प्रमेश ध्रुव, नगर के व्यापारी वर्ग से श्री मुकेश जैन श्री राम किशन महेश्वरी श्री दिलीप नाहटा श्री पिंकी पंजवानी श्री सुधीर जैन श्री अमित साहनी एवं अन्य व्यापारी गण उपस्थित हुए।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad