गुण्डरदेही । गुण्डरदेही पुलिस द्वारा रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन के चलते पेट्रोलिंग टीम को धमतरी चौक मे तैनात किया गया था । जहां वाहन की चेकिंग की जा रही थी । इस दौरान दुर्ग से धमतरी की ओर जा रही आल्टो वाहन क्रमांक सीजी 07 - 2605 को रोककर चेक किया गया तो उक्त वाहन मे अवैध रूप से रखे 12 बोरी जर्दायुक्त गुटका पानबाग सप्लाई कर रहा था ।
जिसमे 785 पैकेट कीमत लगभग 84680 रुपया बरामद किया गया । वाहन चालक तामन लाल साहू पिता पुनीत राम साहू उम्र 31 वर्ष ओदरागहन थाना रानीतराई जिला दुर्ग से वैध दस्तावेज पेश करने को कहा तो उन्होंने दस्तावेज प्रस्तुत नही किया । जिस पर गुण्डरदेही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 102 अधिनियम के तहत जप्त कर कार्यवाही के लिए खाद विभाग बालोद भेजा गया । उक्त कार्यवाही में गुण्डरदेही थाना स्टाफ विनय साहू दुर्जन लाल रावटे प्रधान आरक्षक लक्मन नवरंगे आरक्षक प्रवीण सोनी साधुराम शामिल थे।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.