दल्लीराजहरा दिनांक 3 मई 2021 को राजहरा भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कोविड 19 कोरोना के कारण लॉकडाउन के चलते व्यापार की आर्थिक स्थिति की गंभीर समस्या को देखते हुए जिला कलेक्टर बालोद को पत्र लिखा ।
दल्ली राजहरा- राजहरा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी ने जिला कलेक्टर बालोद को पत्र लिखा है और बताया कि समाचार पत्र के द्वारा बयान पढ़ने को मिला जिससे ऐसा लग रहा है कि यह लॉकडाउन 6 तारीख से भी आगे बढ़ाया जाएगा परंतु महोदय जी व्यापार की आर्थिक स्थिति पहले ही दयनीय थी और अभी 23 दिन से लगातार बंद के कारण उन छोटे व्यापारियों की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है, ऐसे बहुत से छोटे दुकानदार हैं
जिन्होंने फोन पर उन्होंने हमें बताया है कि अब उनके पास खाने पीने के लिए भी पैसे खत्म हो गए वो किसी अन्य किसी से पैसा भी नहीं मांग पा रहे हैं, ऐसी स्थिति में अगर व्यापार को आगे बंद रखा जाता है तो उनकी स्थिति और ज्यादा गंभीर हो जाएगी।
महोदय जी हम यह समझ रहे हैं कि आपने जो लॉकडाउन लगाया है कहीं ना कहीं हमारी सुरक्षा के कारण लगाएं पर हम व्यापार को कब तक बंद कर पाएंगे उस स्थिति को भी हमें समझना पड़ेगा उन दुकानदारों की भी प्रॉब्लम को हमें ही समझना पड़ेगा जिन के पास खाने पीने के लिए पैसे खत्म हो रहे है,
हमारा आप से विनम्र अनुरोध है की आप कुछ घंटों के लिए अलग अलग समय में अलग अलग व्यापार को खोलने की अनुमति प्रदान करें,
व्यापारियों की भी एक सीमा है या आप उन्हें सारी सुविधाएं प्रदान करे जिससे वो 2 माह तक भी व्यापार को बंद रख सके,
व्यापारी जगत को गलत दृष्टि से न हाका जाए , वह भी सम्मान के साथ जीने का अधिकारी है । परंतु प्रशासन द्वारा ऐसे आदेश निकाले जा रहे है,जिसका पालन करना नामुमकिन है जिसके कारण अधिकारी और पुलिस प्रशासन व्यापारी को ही दोष दे रहे है, और चालान काट रहे है
ऐसा लग रहा है कि प्रशासन कोरोना से नहीं व्यापारी से लड़ रहा है या फिर कोरोना सिर्फ व्यापारी ही फैला रहे है अतः आप सभी से सादर निवेदन है कि व्यापारियों को विश्वास में लेकर आगे आने वाले समय में ऐसी व्यवस्था बनाई जाए की कोरोना से बचने एवं व्यापार को सहजता से करने में परेशानी ना हो और यही प्रदेश एवं देश हित में उचित होगा ।
सी .एन .आई .न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.