Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 29, 2021

डगनिया के स्व सहायता समूह ने खाद से 36 हजार और कंडों से कमाए 26 हजार रूपए, नगर निगम रायपुर ने समूह को दी है 1.02 लाख रूपए की अतिरिक्त वित्तीय सहायता, गोठानों में आत्मनिर्भर होकर गोबर के उत्पादों से आय अर्जित कर रहे हैं स्व सहायता समूह

     रायपुर, 29 मई 2021/ छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह गोबर से खाद एवं अन्य उत्पाद तैयार कर अपने कुशल प्रबंधन से आय अर्जित कर रहे हैं। रायपुर नगर निगम के डंगनिया एसएलआर सेंटर के अंतर्गत जय लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह द्वारा आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस समूह ने 15 मई तक 6 हजार 412 किलो खाद का उत्पादन किया है, जिसमें से 3 हजार 570 किलो खाद की बिक्री से 35 हजार 700 रुपए की आय अर्जित किया है वहीं नगर निगम रायपुर द्वारा अतिरिक्त वित्तीय सहायता (वीजीएफ) के रूप में इस समूह को एक लाख दो हजार रूपए की राशि दी गई है।  इस समूह ने गोबर की लकड़ियों एवं कंडे के विक्रय से 26 हजार 355 रुपए की आय भी अर्जित की है साथ ही समूह को 15 मार्च तक 5 हजार 895 रूपए का लाभांश भी दिया गया है। 

 

     गौरतलब है कि गोठानों में गोबर से खाद तथा अन्य वस्तुओं का निर्माण कर रहे समूहों का गठन आत्मनिर्भर माडल के आधार पर किया गया है। इन समूहों को यह अधिकार दिए गए है कि गोबर से निर्मित सभी उत्पाद जैसे खाद, कंडे, लकड़ी की बिक्री से प्राप्त राशि उनके खाते में अंतरित होती है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad