दल्लीराजहरा, दिनांक 14 मई 2021 : दल्लीराजहरा से 5km दूर रजही डैम मे 6 युवक दोपहर 2 से 3 बजे के बीच नहाने गए थे। जिसमे से 1 युवक चोराहा पड़ाव निवासी सतीश हलधर, उम्र२० वर्ष
और 5 युवक दल्लीराजहरा निवासी वार्ड नं- 01 केशांक निर्मलकर- 20वर्ष , देवेंद्र उम्र- 20 वर्ष ,वार्ड न.- 13 निवासी रामावतार उम्र २० वर्ष , वार्ड न.-13 शैलेंद्र यदु उम्र २०वर्ष , और विवेक साहु वार्ड नं.२० घोड़ामंदिर दल्लीराजहरा के है।
उपरोक्त जानकारी के अनुसार कोरोना काल लॉक डाउन मे 6 युवक योजना बनाकर रजही डैम नहाने गए थे।
जिसमे से एक युवक विवेक साहू उम्र २० वर्ष दल्लीराजहरा वार्ड नं.२० घोड़ा मन्दिर निवासी नहाते वक्त लापता हो गए।
नहाने के लिए डैम में उतरे युवक बहार नही आया यह देखकर लापता युवक विवेक साहू के दोस्तो द्वारा परिवार वालो और दल्लीराजहरा पुलिस को घटना की जानकारी दिया गया।
दल्लीराजहरा पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर लापता युवक को गोताखोर के माध्यम से डूंढने की कोशिस किया।
रेस्क्यू टीम की रात मे आने के बाद लापता युवक को तलाशा गया । लेकिन रात अधिक हो जाने के कारण युवक की कोई सुराग नहीं मिला।
रात-8:30 बजे तक युवक के न मिलने से दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा लापता युवक के ना मिलने से परिवार वाले को समझाकर घर जाने के लिए कहा गया।
और दुसरे ही दिन सुबह -7 बजे घटनास्थल पर आकर लापता युवक की तलाश की गई जिसमे युवक मृत अवस्था मे पाया गया.।
दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा मृतक को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।पोस्टमार्टम के पश्चात मृत शरीर को परिवार वाले को सौंप दिया जाएगा।
इस घटना की जानकारी मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस टीम ने अपनी सराहनीय कार्य करते हुए रेस्क्यू टीम की मदद से लापता युवक को ढूंढ निकाला इस सराहनीय कार्य के लिए दल्लीराजहरा पुलिस टीम की आभार व्यक्त किया गया।
सी. एन .आई. न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.