जीतेंगे हम,हारेगा कोरोना
शिवशंकर पाण्डेय
सालेटेकरी, बिरसा।महामारी कोरोना के पेंडमिक के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती बैहर के द्वारा एक अनूठी पहल की गई है।थाने के सामने कोवीड सेंटर के पास सहायता केंद्र में निशुल्क काढ़ा एवं पीने के गरम पानी की व्यवस्था की गई है।
सभी को आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार बने हुए काढ़े और पीने के गरम पानी की उपलब्धता रोज सुबह 6 से 8 कराई जाएगी ।
बातचीत के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयसेवकों ने समरसता का परिचय देते हुए बताया कि हमने प्रण लिया है कि यह सहायता केंद्र इस महामारी के दौरान हमारे क्षेत्र के लोगों को लाभ प्रदान करेगा और इस महामारी से लड़ने में सहायता उपलब्ध कराएगा उन्होंने बताया की यह सहायता केंद्र इस कोरोना काल में तब तक चलता रहेगा जब तक कि यहां पर कोरोना का एक भी मरीज रहेगा *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,सेवा भारती बैहर* धर्म जाति से ऊपर उठकर हमारे समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और हर कदम पर हमारे समाज के बंधुओं के साथ खड़ा है।
*सेवा दर्शन*
वर्तमान में सारा संसार काल के कुचक्र में घिरा हुआ है। और इस संकट के दौर में हमार देश भी अछूता नहीं है। वर्तमान स्थिति में यदि किसी व्यक्ति का फोन आ जाए तो एक चिंता की रेखा एकाएक हमारे चहरे पर आ जाती है कि अब कौन सी नई विपत्ति आन पडी है। इतना सब होते हुए भी *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ* जैसा कि नाम से ही मालूम होता है। इस संकट की घड़ी में हर मोर्चे पर तैयार खड़ा नजर आ रहा है। स्वयं सेवक जाति धर्म से ऊपर उठकर अपने एवं अपने परिवार की चिंता ना करते हुए समरसता से सेवा कार्य में लगे हुए हैं। इस संकट की घड़ी में *राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ* के अनुसांघिक संगठन *सेवा भारती बैहर* द्वारा अनेक कार्य किए जा रहे हैं।
■निशुल्क काढ़ा व पीने के गरम पानी की व्यवस्था।
■राम रोटी के द्वारा कोरोना से पीड़ित परिवारों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराना।
■सेवा भारती सहायता केन्द्र
■जरूरतमंदों को फेस शील्ड उपलब्ध कराना
■जनता को भाप की मशीन सहयोग शुल्क में उपलब्ध कराना
■रक्तदान शिविर का आयोजन
■कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान
■वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता अभियान


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.