अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर-चांपा - कोरोना महामारी कोविड-19 में सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिले में कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारुल माथुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के द्वारा अवैध शराब , जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी सक्ति शोभराज अग्रवाल एवं रजत नाग के कुशल मार्गदर्शन में
थाना जैजैपुर में मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनेश कुमार चंद्रा पिता रेशमलाल चंद्र (उम्र 30 वर्ष) साकिन चोरभट्ठी के कब्जे से चोरभट्ठी में दो पीले रंग के डिब्बा पांच-पांच लीटर क्षमता वाले में पांच -पांच लीटर भरा हुआ महुआ शराब एवं 100-100 एम०एल० वाली प्लास्टिक पाउच में भरा हुआ 1000 एम०एल महुआ शराब कुल 20 लीटर कीमती 2000 रूपये को जब्त कर लिया गया। जैजैपुर पुलिस ने इस पर अपराध क्रमांक 55 / 2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही जैजैपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में हुआ। जिसमें प्रधान आरक्षक कोसों सिंह जगत , देवनारायण चंद्रा , अरूण कुमार चंद्रा , घनश्याम टंडन , जयराम बिंझवार का उल्लेखनीय योगदान रहा। इसकी अगली कड़ी में थाना जैजैपुर के ग्राम काशीगढ़ में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर तालाब किनारे पंद्रह किलो के 20 डब्बे में रखा करीबन 300 किलो महुआ शराब ग्रामीणों के सहयोग से नस्तीकरण किया गया। उपरोक्त कार्रवाही निरीक्षक विवेक पांडेय थाना प्रभारी जैजैपुर के दिशा निर्देश पर उप निरीक्षक दशरथ नागवंशी एवं जैजैपुर थाना स्टाफ द्वारा की गयी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.