सुकमा:- टूलकिट मामले में आज छिंदगढ़ थाने के सामने भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया, धरना प्रदर्शन के प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि आज हम सभी कांग्रेस पार्टी द्वारा हीन भावना से राजनीति करते हुए टूलकिट (गुप्त दस्तावेज) बना कर देश के खिलाफ षड़यंत्र रचने एवं पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व अन्य भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमें करने वाली लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्यारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ छिन्दगढ़ थाना में धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दे रहे है।
इस धरना प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती प्रधानी, भाजपा जिला मंत्री रामदेव नाग, भाजपा छिन्दगढ़ मण्डल अध्यक्ष भगतराम नेगी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती कौशल्या दांदड़े, महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती पूर्णिमा मण्डल ने धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दिया।
Central News INDIA के लिए सुकमा से संजय सिंह भदौरिया की report
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.